22 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर लगी मुहर: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने पीएम मोदी को किया आमंत्रित
उत्तर प्रदेश

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर लगी मुहर: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने पीएम मोदी को किया आमंत्रित

  • ब्यूरो रिपोर्ट

Ram Mandir News : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ गई है। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि निर्धारण की पुष्टि की है। ट्रस्ट के महामंत्री के अनुसार, रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी 2024 को होगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट कर उन्हें रामजन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री से मिलने वाले ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल में महासचिव चंपतराय, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि के अलावा ट्रस्ट के सदस्य उडुप्पी पीठाधीश्वर स्वामी विश्वेष प्रसन्नतीर्थ शामिल रहे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर लगी मुहर: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने पीएम मोदी को किया आमंत्रित
Date of Ram Lalla’s consecration confirmed: Shri Ram Janmabhoomi Trust invites PM Modi

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने अपने बयान में कहा, ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी तेजावर मठ के पूज्य स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ जी महाराज जगतगुरु मध्वाचार्य, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पूना निवासी पूज्य स्वामी गोविंद देव जी महाराज, रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष श्रीमान नृपेंद्र मिश्रा जी के साथ मैं स्वयं आज माननीय प्रधानमंत्री से मिलने गए थे।’
महामंत्री ने कहा, ‘हमने उन्हें अयोध्या 22 जनवरी को पधारकर नए बन रहे मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा अपने कर कमलों से करने का निवेदन किया’। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारा निवेदन स्वीकार किया है, यह प्रसन्नता की बात है। वे प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव के अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

लोक निर्माण मंत्री जितिन नें दिलाया भरोसा: शीघ्र दुरुस्त होगा बांदा से ललौली बिंदकी मार्ग

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने X हैंडल पर भी जानकारी साझा की है। पीएम मोदी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का साक्षी बनने को सौभाग्य बताया है। पीएम मोदी ने लिखा, जय सियाराम ! आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए अमंत्रित किया है। मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम और एसपी जुमे की नमाज को लेकर रेड एलर्ट : मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ हुई बैठक

City News Uttar Pradesh

महोबा : पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्ट्री, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार और 10 लाख का माल हुआ बरामद …

रहस्यमय खुदकुशी : किशोरी नें सुने घर में फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

फिरोजाबाद : गायब हुई बालिका का शव तालाब से मिलने से मची सनसनी …

बुंदेलखंड पैकेज से बनी करोड़ों की बांदा मंडी को वर्षों से क‍िसानों का इंतजार

City News Uttar Pradesh

जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता: महिमा और छोटू का जलवा, दौड़ में बनें हीरो

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़