31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
चेकिंग के दौरान असलहे और कारतूस समेत दो गिरफ्तार, चोरी की एक सोलर बैटरी भी बरामद
उत्तर प्रदेश

चेकिंग के दौरान असलहे और कारतूस समेत दो गिरफ्तार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा चुनाव को शांतिपर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए संदिग्धों पर पुलिस की पैनी निगाह है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर सघन चेकिंग कर रही है। गुरुवार को चेकिंग के दौरान गिरवां थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी और दो संदिग्ध व्यक्तियों को धर दबोचा। उनके पास से 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस, दो चाकू और चोरी की एक सोलर बैटरी बरामद की है। दोनो ही संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेजा है।

चेकिंग के दौरान असलहे और कारतूस समेत दो गिरफ्तार, चोरी की एक सोलर बैटरी भी बरामद
Two arrested including arms and cartridges during checking

अभियान आपरेशन क्लीन के तहत सीमावर्ती बैरियरों में सघन चेकिंग की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस अपने काम को अंजाम दे रही है। गुरुवार को थाना गिरवां पुलिस यूपी-एमपी बार्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार में सवार दो व्यक्ति वहां पहुंचे तो पुलिस ने रोक लिया और कार की तलाशी ली।

चेकिंग के दौरान असलहे और कारतूस समेत दो गिरफ्तार, चोरी की एक सोलर बैटरी भी बरामद
Two arrested including arms and cartridges during checking

– तलाशी के दौरान चोरी की एक सोलर बैटरी भी बरामद

तलाशी के दौरान दोनो व्यक्तियों के पास से दो तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस, 02 चाकू व चोरी की एक सोलर बैटरी बरामद की गई है। पकड़े गए दोनो युवकों ने अपना नाम इरफान खान पुत्र छोटे खां निवासी ईदगाह के पास अलीगंज कोतवाली नगर, जावेद पुत्र किफायत उल्ला निवासी खूंटी चैराहा कोतवाली नगर बतायां पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अराजकतत्वों और अपराधियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार बनी ‘अशिक्षा का मॉडल’? ‘आप’ का आरोप- प्रदेश में हो रहा शिक्षा का कत्ल !

City News Uttar Pradesh

विज्ञान व वैज्ञानिकता पर आधारित हो कृषि विज्ञान केंद्रों का प्रयास: कुलपति

अव्यवस्थाओं की हकीकत : लगभग ढाई घंटे गुल रही रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज की बिजली, इमरजेंसी सहित आईपीडी और ऑपरेशन थिएटर सेवाएं हुई बाधित

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित का बढ़ायेगें नगर की ‘शान’ : फुटपाथ निर्माण से ‘संवरेगा’ का शहर

बांदा को अन्य महानगरों एंव तीर्थस्थलों को रेल सेवा से जोड़ा जाना जरुरी : अशोक त्रिपाठी

आंगनबाड़ी केंद्र हो गये निरर्थक: लटक रहे हैं ताले, पोषण सामग्री बाजार के हवाले !

ब्रेकिंग न्यूज़