- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोक सभा चुनाव के लिए अभी से घर-घर दस्तक देने के लिए जुट जाएं। जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं रखें। कार्यकर्ता अति उत्साह व अति आत्मविश्वास में न आएं, केवल अपने-अपने क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करते रहें।

सपा मुखिया ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में बैठक में कहा कि भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में सभी 80 सीटें हारेगी। जनता का भरोसा सपा पर है और यही पार्टी की ताकत है। भाजपा सरकार बुलडोजर से अराजकता फैला रही है। भाजपा साजिश और षड्यंत्र करके सपा नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश करती है। रणनीति बनाकर निर्दोष लोगों को फर्जी केसों में फंसाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा अनैतिक राजनीति कर चुनाव को प्रभावित करती है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भाजपा वोटबैंक की तरह इस्तेमाल करती है। भाजपा झगड़ा लगाकर समाज को बांटना चाहती है। वह अंग्रेजों की नीति फूट डालो राज करो पर चल रही है। जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाने में लगी है। झूठा प्रचार करके सामाजिक माहौल खराब करने का काम रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
