- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अयोध्या धाम में बहुप्रतीक्षित श्रीरामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से आम जनमानस के भावनात्मक जुड़ाव को देखते हुए 22 जनवरी को प्रदेश में शिक्षण संस्थाओं में छुट्टी घोषित की है। इस विशिष्ट अवसर को “राष्ट्रीय उत्सव” की संज्ञा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि 22 जनवरी को प्रदेश में मदिरा आदि की दुकानें बंद रखी जाएं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह निर्देश सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे के बाद आए हैं। सीएम आज अयोध्या में थे, उन्होंने तमाम परियोजनाओं की समीक्षा की थी।

बताते चलें कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम निर्धारित है। दुनिया भर के दिग्गज इस दिन राम की नगरी में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने यह भी कहा है कि इस दिन राज्य में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
