City News Uttar Pradesh
माफिया मुख्तार की 12 करोड़ की बेनामी संपत्ति आयकर ने की जब्त, काली कमाई से खरीदी थी अपने करीबी के नाम
उत्तर प्रदेश

माफिया मुख्तार की 12 करोड़ की बेनामी संपत्ति आयकर ने की जब्त, काली कमाई से खरीदी थी अपने करीबी के नाम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के विरुद्ध आयकर विभाग ने भी कार्रवाई के कदम बढ़ाए हैं। आयकर विभाग ने गाजीपुर में मुख्तार की 12.10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति जब्त की है। मुख्तार अंसारी के करीबी गाजीपुर निवासी गणेश दत्त मिश्रा के नाम से वर्ष 2017 में एक जमीन खरीदी गई थी, जिसकी वर्तमान मेें कीमत 12.10 करोड़ रुपये है। जांच में सामने आया कि मुख्तार ने यह जमीन काली कमाई से अपने करीबी के नाम पर खरीदी थी।

गाजीपुर पुलिस ने इस मामले में पूर्व में कुर्की की कार्रवाई की थी। जिसके बाद आयकर विभाग से भी जानकारी साझा की थी। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच कर रहा है। ईडी की टीमों ने अगस्त, 2022 में मुख्तार अंसारी व उसके करीबियों के दिल्ली, लखनऊ,गाजीपुर व मऊ स्थित 11 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। तब ईडी ने व्यवसायी गणेश दत्त मिश्रा के आवास को भी खंगाला था।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घर में घुसकर गोली मारकर हत्या: खौफनाक कांड से फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

मनोनीत सभासदों की पालिका में नई शुरुआत: विकास और जनसेवा का लिया संकल्प ?

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा नागपाल बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर सख्त : कसा नागपाश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की जबरदस्त चुनावी रणनीति, ताकि संभव हो जीत

City News Uttar Pradesh

भाजपा महिला मोर्चा नें इकहत्तर कोरोना योद्धाओ का किया सम्मान …

City News Uttar Pradesh

रंजिश में बदमाशों ने युवक को घेरकर मार दी गोली: मेडिकल कालेज में इलाज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़