- विनोद मिश्रा
बांदा। होटल संचालक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया है। सभी से थाने में पूछताछ की जा रही है। घायल संचालक के स्वजन ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे चाकू भी घोपी है। हालांकि पुलिस को अभी तहरीर मिलने का इंतजार है। इससे हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

शहर के मोहल्ला डिग्गी चौराहा निवासी संतोष गुप्ता का 28 वर्षीय पुत्र कालीदीन रेलवे स्टेशन के बाहर अपना खाने का होटल चलाता है। रविवार रात उसे कुछ साथियों ने उधार लिए रुपये देने व दावत का खाना बनवाने के लिए मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ ढाबे के पास एक बोर में बुलाया था। वह शराब के नशे में चार पांच युवकों ने होटल संचालक के ऊपर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया था।

उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। इसके पहले अस्पताल में घायल संचालक ने पुलिस को बताया था कि जिला पंचायत सदस्य के पुत्र समेत चार-पांच लोगों ने नशे में उसके ऊपर कई राउंड गोली चलाई है। पेट के नीचे कमर के पास गोली लगने से वह लहूलुहान हो गया है। घायल के भाई शिवा व अन्य स्वजन ने बताया कि हमलावरों ने उसके चाकू भी घोपा है। घटना को लेकर पुलिस ने हमलावरों के कई ठिकानों में दबिश दी है। जिसमें मुख्य आरोपित तो पुलिस के हाथ नहीं लगा है। लेकिन पुलिस ने उसके साथ के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।

थाना प्रभारी रामजी सिंह ने बताया कि घायल के साथ उसके स्वजन भी कानपुर गए हैं। इससे अभी तक उनकी ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अन्य हमलावर आरोपितों को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
