City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्विवेदी बने मसीहा: गरीबों के इलाज हेतु दिलाई 170 लाख की मदद
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्विवेदी बने मसीहा: गरीबों के इलाज हेतु दिलाई 170 लाख की मदद

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने क्षेत्र के गरीबों और जरूरतमंदों के लिए एक सशक्त मददगार के रूप में पहचान बनाई है। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे गरीब मरीजों के इलाज के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से इस वर्ष अब तक 145 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराई है। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी विधायक निधि से 25 लाख रुपये देकर क्षेत्र के जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई है। कुल मिलाकर 170 लाख रुपये की सहायता गरीबों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा रही है।

विधायक प्रकाश द्विवेदी बने मसीहा: गरीबों के इलाज हेतु दिलाई 170 लाख की मदद

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि उनके लिए क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगों की मदद करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। “जब भी मुझे किसी गरीब मरीज की बीमारी की जानकारी मिलती है, मैं तत्काल मदद के लिए प्रयास करता हूं। मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाना मेरी जिम्मेदारी है और इसे निभाने के लिए मैं हरसंभव प्रयास कर रहा हूं।”

विधायक प्रकाश द्विवेदी बने मसीहा: गरीबों के इलाज हेतु दिलाई 170 लाख की मदद

इस वर्ष अब तक मुख्यमंत्री राहत कोष से 145 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिससे सैकड़ों मरीजों को इलाज की सुविधा मिल पाई है। गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हार्ट सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट और अन्य महंगे इलाज के लिए यह राशि जीवनदायिनी साबित हो रही है।

विधायक प्रकाश द्विवेदी बने मसीहा: गरीबों के इलाज हेतु दिलाई 170 लाख की मदद

गरीब मरीजों के इलाज में मुख्यमंत्री राहत कोष के साथ ही विधायक निधि से भी 25 लाख रुपये की सहायता दी गई है। विधायक द्विवेदी का कहना है कि वह अपनी विधायक निधि को क्षेत्र के गरीबों के लिए उपयोग में लाना अपना कर्तव्य मानते हैं। विधायक द्विवेदी के इस कदम की क्षेत्रीय जनता ने खुलकर सराहना की है। गरीब परिवारों ने उनके प्रयास को “जीवन बचाने वाली पहल” बताते हुए कहा कि उनकी मदद से इलाज का सपना साकार हो पाया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विहिप एवं बजरंग दल ने मनाया सेवा सप्ताह : हुआ निःशुल्क इलाज

यूपी : रोडवेजकर्मियों को दस फीसदी डीए की मंजूरी, प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश, 21 जुलाई से मिलेगा 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता

मायावती की ‘साधु-संतों’ को चेतावनी: संविधान निर्माता की महानता पर सवाल बर्दाश्त नहीं

City News Uttar Pradesh

रील की दीवानगी बनी काल: कैमरे के सामने फंदे पर झूल गई मां, बेटी बनी गवाह

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा में संवेदनशील मतदान केन्द्रो पर ड्रोन कैमरे करेंगे निगरानी …

बुंदेलखंड : बांदा में मनाई गई “लट्ठमार दिवाली”, ढोल की थाप पर लाठियों का अचूक वार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़