City News Uttar Pradesh
आस्था और खेल का संगम: विधायक प्रकाश ने दिया क्षेत्रीय संस्कृति को प्रोत्साहन, बोले- हमारी धरोहर है दंगल
उत्तर प्रदेश

आस्था और खेल का संगम: विधायक प्रकाश ने दिया क्षेत्रीय संस्कृति को प्रोत्साहन, बोले- हमारी धरोहर है दंगल

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। कार्तिक पूर्णिमा पर्व खुरहंड स्थित महावीरन के पुरवा हनुमान मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मंदिर में बजरंग बली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भक्ति और परंपरा के इस संगम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित दंगल कुश्ती ने कार्यक्रम को और भव्यता प्रदान की।

आस्था और खेल का संगम: विधायक प्रकाश ने दिया क्षेत्रीय संस्कृति को प्रोत्साहन, बोले- हमारी धरोहर है दंगल

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कार्तिक पूर्णिमा पर हनुमान जी के दर्शन के लिए लोग दूर-दूर से आए।

आस्था और खेल का संगम: विधायक प्रकाश ने दिया क्षेत्रीय संस्कृति को प्रोत्साहन, बोले- हमारी धरोहर है दंगल

इसके बाद उन्होंने पारंपरिक दंगल कुश्ती का शुभारंभ किया। विधायक प्रकाश ने कहा, “कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। इन्हें बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि हमारी युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे।” दंगल कुश्ती में स्थानीय और अन्य जिलों से आए नामी पहलवानों ने भाग लिया।

आस्था और खेल का संगम: विधायक प्रकाश ने दिया क्षेत्रीय संस्कृति को प्रोत्साहन, बोले- हमारी धरोहर है दंगल

पहलवानों ने अपनी कुशलता और दमखम से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। विजेताओं को सम्मानित करते हुए विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। विधायक ने विश्वास दिलाया कि क्षेत्रीय विकास और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर हुआ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“डेंगू पहलवान” बना “बांदा केसरी” स्वास्थ विभाग “चित्त” …

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस सूचना अधिकार तंत्र को पार्टी जनों के बीच करेगी मजबूत: 12 को होगी कार्यशाला

City News Uttar Pradesh

यूपी : जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने कहा- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा, भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

City News Uttar Pradesh

राजनीति : अखिलेश बोले- जीते तो एक विधायक, पर हारे कई भावी मंत्री, भाजपा का अहंकार और घमंड हुआ चकनाचूर

City News Uttar Pradesh

विपत्ति में ‘आशा की किरण’ बना केनरा बैंक: पीड़ित परिवार को 11 लाख की सहायता

City News Uttar Pradesh

मोदी और योगी की कृपा : “बुंदेलखंड नई ऊर्जा का बन रहा है नया उर्जान्चल”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़