City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : हैवानियत की हदें पार, दोस्त की आठ वर्षीय बेटी को अगवा कर किया युवक ने किया दुष्कर्म …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों ) 

कन्नौज । दोस्त की आठ साल की बेटी को टाफी खिलाने के बहाने अगवा करके युवक ने खेत में दुष्कर्म किया। बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। सुबह लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपित की तलाश में चार टीमें लगाई हैं। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल बच्ची का इलाज कानपुर में चल रहा है।


शुक्रवार सुबह मोहल्ला सुभाषनगर में रामशंकर कुशवाहा के खेत में आठ साल की बच्ची अचेत अवस्था में पड़ी थी और उसके कपड़े गले में लिपटे थे। खेत पर गए लोगों ने बेहोश बच्ची देख पुलिस को जानकारी दी। घटनास्थल पर एएसपी डा. अरङ्क्षवद कुमार, सीओ सिटी शिवप्रताप ङ्क्षसह व सीओ तिर्वा दीपक दुबे पहुंचे। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम को बेटी घर के बाहर खेल रही थी। उनका दोस्त पवन आया और टाफी खिलाने के बहाने बेटी को अगवा कर ले गया। रात में काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का कहीं पता नहीं चला। सुबह मोहल्ले के लोगों से बेटी के खेत में मिलने की जानकारी हुई। पवन भी रात में घर पर नहीं आया। इधर थाना प्रभारी त्रिभुवन प्रसाद वर्मा व निरीक्षक जितेंद्र पाल ङ्क्षसह बच्ची को राजकीय मेडिकल कालेज ले गए। बच्ची की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बच्ची को एलएलआर हॉस्पिटल (हैलट) कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपित के भाई समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।


प्रशांत वर्मा (पुलिस अधीक्षक) ने बताया कि बेटी के पिता की तहरीर पर आरोपित पवन के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी को चार टीमें लगाईं गईं हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची की हालत ठीक है, उसे डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग का पारा सातवें आसमां पर पहुंचा : नकारा पन पर हुये नाराज रोका वेतन

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की हुई बैठक : फूंका गया जीत का मंत्र

City News Uttar Pradesh

प्रवीण सिंह का संघ शताब्दी वर्ष व विजयदशमी पर संदेश: यह केवल पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना का उद्घोष

City News Uttar Pradesh

बांदा की गवाईन नदी को सदा नीरा बनाने का चलेगा जन अभियान: डॉ० संजय सिंह

City News Uttar Pradesh

लोहरा में रुद्राभिषेक एवं मानस प्रवचन की शिवरात्रि पर रही धूम

City News Uttar Pradesh

हार का जश्न मनाने वालों को सीएम योगी की नसीहत: बोले- पाकिस्तान का गुण गाने वालों के साथ वही सलूक होगा, जैसा सीमा पर सेना करती है

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़