28.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में 18 हजार पर मौत का साया ? बेसिक शिक्षा परिषद बनेगा मौत का परकाला ?
उत्तर प्रदेश

बांदा में 18 हजार पर मौत का साया ? बेसिक शिक्षा परिषद बनेगा मौत का परकाला ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेसिक शिक्षा परिषद जिले में कभी भी हजारों की जान का भक्षण कर सकता है? क्योंकि स्थितियां तो कुछ इसी हादसे की आशंका उत्पन्न कर रहीं है। आशंका का कहर यदि वास्तव में बरप गया तो जिले में 18 हजार छात्र -छात्राओं के प्राण संकट में पड़ जायेगे। विभागीय उदासीनता को क्या हादसे का इंतजार है।? यह यक्ष प्रश्न है। जर्जर विद्यालय आधिकारियो की जर्जर मानसिकता की ओर इशारा सी कर रहीं हैं ?

बांदा में 18 हजार पर मौत का साया ? बेसिक शिक्षा परिषद बनेगा मौत का परकाला ?
Shadow of death on 18 thousand in Banda? Will Basic Education Council become a death trap?

आपको बता दें कि शासन ने प्राथमिक विद्यालय भवन निर्माण के लिए लगभग 11,42,000 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय निर्माण के लिए करीब 18,79,000 रुपये निर्धारित किए हैं। जिले में चिह्नित किए गए स्कूलों के निर्माण के लिए शासन से बजट भी जारी हो गया है। लेकिन तकनीकी कमेटी की सत्यापन रिपोर्ट ठंडे बस्ते में है। क्योंकि काम का सुपरिणाम नजर नहीं आता। पहले चरण में बिसंडा और नरैनी क्षेत्रों में अवर अभियंताओं द्वारा सर्वे शुरू किया गया। जिले में कुल आठ ब्लॉक हैं।


बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक निर्माण मोहम्मद आमिर खान का कहना है कि जिले में 169 स्कूल जर्जर चिह्नित किए गए हैं। तीन सदस्यीय तकनीकी समिति नें इनका सत्यापन किया है। समिति की पूर्ण रिपोर्ट के बाद तय होगा कि कितने स्कूल गिरने लायक हैं या कितने मरम्मत योग्य हैं? 21 स्कूलों की मरम्मत की जा चुकी है। प्रत्येक विद्यालय में औसतन 100 से 130 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। ऐसे में जर्जर स्कूलों में लगभग 18 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इन हालातों में ईश्वर से तो यही विनती है कि नौनिहालों पर कृपा करना अन्यथा बेसिक शिक्षा परिषद तो काल का साया बनकर मंडरा सा रहा है ?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में “औद्योगिक गलियारे” का होगा विकास: सरकार नें दी मंजूरी, मिलेगा रोजगार

City News Uttar Pradesh

News : प्रधानमंत्री आवास घोटाले में दो बीडीओ निलंबित, 21 अपात्रों के नाम पर हड़पे थे लाखों रुपये…

City News Uttar Pradesh

Banda : मजदूर की मौत, संदिग्ध परिस्थिति बनी रहस्य ! …

बड़ा झटका : मुख्तार अंसारी को हाई कोर्ट ने जमानत देने से किया इन्कार, कहा- राबिनहुड इमेज वाला अंसारी न्याय व्यवस्था के लिए चुनौती

मौत का ‘रहस्य’ : रेलवे ट्रैक पर मिला ‘युवक’ का शव, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh Desk

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर देश भक्ति का उमड़ा हुलास

ब्रेकिंग न्यूज़