24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
हनीट्रैप मामला : दौलतमंद युवक को प्रेम में फंसा ऐंठे 40 लाख, "हुस्ने मलिका" गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

हनीट्रैप मामला : दौलतमंद युवक को प्रेम में फंसा ऐंठे 40 लाख, “हुस्ने मलिका” गिरफ्तार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लक्ष्मी पुत्र युवक को हनीट्रैप में फंसाकर एक महिला ने 40 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी महिला शहर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी शैलेश जड़िया आत्महत्या प्रकरण में हाईकोर्ट से जमानत पर थी। पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। अब आगे की प्रेम कहानी समझें। लखनऊ के किशोरगंज शहादतगंज निवासी व्यवसायी के बेटे मोहम्मद इरशाद ने सात दिसंबर को कोतवाली नगर में राहिला निवासी पुलिस लाइन जरैली कोठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

हनीट्रैप मामला : दौलतमंद युवक को प्रेम में फंसा ऐंठे 40 लाख, "हुस्ने मलिका" गिरफ्तार
Honeytrap case: 40 lakhs trapped in the love of a wealthy youth, “Husne Malika” arrested

उसने बताया, वर्ष 2011 में उसके मोबाइल से एक गलत नंबर लग जाने से उसकी राहिला से बात हुई थी। आरोप है कि इसके बाद राहिला लगातार उससे बातें करती रही। उसने प्रेमजाल में फंसाकर उसे बांदा बुला लिया। मुलाकात में पता चला कि उसका एक बेटा व बेटी है। उसकी शादी पुलिसकर्मी अमीरुद्दीन से हुई थी। इरशाद ने बताया कि वह राहिला को चाहने लगा था। उसका पूरा खर्च भी आठ साल तक उठाया। राहिला के बैंक खातों में तकरीबन 40 लाख रुपये तक जमा किए।

हनीट्रैप मामला : दौलतमंद युवक को प्रेम में फंसा ऐंठे 40 लाख, "हुस्ने मलिका" गिरफ्तार
Honeytrap case: 40 lakhs trapped in the love of a wealthy youth, “Husne Malika” arrested

जरैली कोठी में मकान बनाने के लिए भी पैसे दिए। वर्ष 2018 में उसका राहिला से झगड़ा हो गया। उसे यह भी पता चला कि उसके अलावा और भी कई लोग इसके प्रेमजाल में फंसे हैं। उसने राहिला से इस बारे में बात की तो उसने दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी। इरशाद की तहरीर पर पुलिस ने राहिला, उसके दो भाई शाहिद और जाफर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली नगर इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया, गुरुवार को पुलिस ने उसे संकट मोचन मंदिर के पास से पकड़ा है। मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।


आपको बता दें कि आरोपी महिला का शिकार शहर का एक सराफ व्यवसायी भी हो चुका है। उसके हुस्न के जाल में फंसे सराफा व्यवसायी शैलेश जड़िया ने आत्महत्या कर ली थी। इस प्रकरण में महिला को छह मई 22 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अभी वह हाईकोर्ट से जमानत पर थी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शौहर की शर्त : साथ रहना है तो भाई और बहनोई से करो हलाला

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: योगी राज में निषादों का हो रहा संकल्प पूरा

विधायक विशंभर की ‘गर्जना’ से कांपे अफसर: भ्रष्टाचार पर ‘फूटा बम’ !

City News Uttar Pradesh

शादी में शामिल होने गई मासूम की नदी में मौत: बालू माफिया के गड्ढों ने ली 8 साल की जान !

एकता दिवस के रूप में लौह पुरुष की मनाई गई जयंती : व्यक्तित्व औऱ कृतित्व पर चर्चा

City News Uttar Pradesh

बांदा नगर पालिका में नकाररापन और भ्रष्टचार : क्या कर रहे जिम्मेदार ! …

ब्रेकिंग न्यूज़