City News Uttar Pradesh
बांदा में भाजपा जिलाध्यक्ष के लिये राजनीतिक जंग तेज : राजधानी में छिड़ा निर्णायक युद्व
उत्तर प्रदेश

निकाय चुनाव पर भाजपा कोर कमेटी ने किया मंथन, चुनाव होने या टलने की संभावनाओं पर चर्चा

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव के संदर्भ में विचार मंथन हुआ। निकाय चुनाव को लेकर न्यायालय के रुख और उससे पैदा होने वाली संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।


बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि यदि निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो जाता है तो पार्टी संगठन और सरकार को बिना समय गंवाए तत्परता से उसकी तैयारियों में जुटना होगा। निकाय चुनाव के विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को तेजी से अंजाम देते हुए घर-घर संपर्क अभियान को भी धार देना होगा। निकाय चुनाव के लिए जिला, मंडल व बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों को सक्रिय करने के बारे में भी विचार विनिमय हुआ।

निकाय चुनाव में दावेदारों के साथ ही बढ़ी भाजपा की दिक्कतें : राजधानी तक हो रही दौड़
BJP’s problems increased along with the contenders in the civic elections: the race going on till the capital

निकाय चुनाव टलने की परिस्थिति में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और अभियानों को गति देने के बारे में भी बातचीत हुई। ऐसी स्थिति में फरवरी में प्रस्तावित यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के लिए सरकार और संगठन के समन्वय पर भी बातचीत हुई। प्रदेश भाजपा की नई टीम भी गठित होनी है। उसके संभावित स्वरूप को लेकर भी चिंतन मनन हुआ।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। सुशासन दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। आने वाले महीनों में प्रस्तावित सहकारिता के चुनाव के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक मौजूद थे। ।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : माफिया मुख्तार अंसारी की कस्टडी रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी कर रही है पूछताछ

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का थमा प्रचार: 38 जिलों में 11 मई को होगा मतदान; 13 को आएंगे चुनावी नतीजे

माफिया मुख्तार अंसारी को फिर मिला झटका, फंस गया कुनबा: अदालत में पंहुचा मामला

City News Uttar Pradesh

बांदा की “पथरी खदान में अवैध खनन” का चैलेंज : डीएम का थर्राना चर्चा का बना विषय ?

City News Uttar Pradesh

ओवरलोडिंग पर बांदा प्रशासन का चला चाबुक : 171 ओवरलोड वाहनों को सीज़ कर, किया डेढ़ करोड़ का जुर्माना

यूपी : चार साल की मासूम के लिवर ट्रांसप्लांट के लिए, सीएम योगी ने भेजी 10 लाख की मदद, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ …

ब्रेकिंग न्यूज़