25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
लौहपुरुष के 'संकल्प' संग 'गूंजा' मंत्री रामकेश का संदेश: अखंडता व विकास ही सच्ची श्रद्धांजलि !9
उत्तर प्रदेश

लौहपुरुष के ‘संकल्प’ संग ‘गूंजा’ मंत्री रामकेश का संदेश: अखंडता व विकास ही सच्ची श्रद्धांजलि !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की धरती पर बुधवार को एक बार फिर एकता का जयघोष गूंज उठा। अवसर था देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती। इस मौके पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के नेतृत्व में बबेरू विधानसभा क्षेत्र में “एकता मार्च” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य जितेंद्र, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल भी साथ में थे।

लौहपुरुष के संकल्प संग गूंजा मंत्री रामकेश का संदेश: अखंडता व विकास ही सच्ची श्रद्धांजलि !

मंत्री रामकेश निषाद ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा आज देश जिन ऊंचाइयों को छू रहा है, उसकी नींव सरदार पटेल जैसे महापुरुषों ने रखी थी। उन्होंने रियासतों के बिखरे टुकड़ों को जोड़कर ‘एक भारत’ बनाया। हम सबकी जिम्मेदारी है कि ‘श्रेष्ठ भारत’ बनाकर उनके सपने को पूरा करें।

लौहपुरुष के संकल्प संग गूंजा मंत्री रामकेश का संदेश: अखंडता व विकास ही सच्ची श्रद्धांजलि !

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।  सरदार पटेल ने जो संगठित भारत का सपना देखा था, हम उसी के अनुरूप ‘विकसित भारत’ की दिशा में काम कर रहे हैं।

लौहपुरुष के संकल्प संग गूंजा मंत्री रामकेश का संदेश: अखंडता व विकास ही सच्ची श्रद्धांजलि !

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल की सोच दूरदर्शी थी। उन्होंने कहा देश में विकास की सबसे मजबूत बुनियाद तभी बनेगी जब समाज, विचार और नागरिक एक सूत्र में जुड़ें। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं।

लौहपुरुष के संकल्प संग गूंजा मंत्री रामकेश का संदेश: अखंडता व विकास ही सच्ची श्रद्धांजलि !

पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल नें युवाओं से अपील किया कि वे राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी निभाएं और जाति, धर्म व क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर सोचें। बबेरू नगर की गलियों से लेकर मुख्य चौराहे तक “भारत माता की जय” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंजता रहा। जनता ने जगह-जगह मंत्री का स्वागत किया। युवाओं ने झंडे और बैनर लेकर एकता का संदेश दिया।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों की बल्ले-बल्ले : हवाई सहयोग से लहलहायेगी अब मंडल की खेती किसानी !

City News Uttar Pradesh

गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों को 4 वर्ष के कारावास: छह हजार रुपए जुर्माना

City News Uttar Pradesh

डीएम की पहल दिखा रही रंग : भूसादान महाअभियान के अन्तर्गत गौवंशों के लिए दान में मिला कुन्तलों भूसा

सीएम योगी का बड़ा एलान: यूपी में हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स के नाम पर होंगी सड़कें

City News Uttar Pradesh

पुलिस नें दो मोटर साईकिल चोर किये गिरफ्तार : बाईक एवं मोबाइल बरामद

City News Uttar Pradesh

धर्म नगरी चित्रकूट में ‘देवांगना घाटी’ में बसेगा नया शहर ‘देव नगर’।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़