City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- भाजपा केआत्म निर्भर अभियान कार्यक्रमों की तिथियां घोषित।

 

  • रिपोर्ट – रामबाबूनिषाद

बांदा। भाजपा कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यह अभियान चलेगा। 26 से 28 सितंबर तक प्रदेश पदाधिकारियों के जिला प्रवास के दौरान मंडल बैठकें होंगी। 3 से 10 अक्तूबर तक मंडल कार्यशालाएं होंगी।

बताया कि 25 सितंबर को सभी बूथों में पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए मनोज पुरवार को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। 26 से 28 सितंबर के बीच जिला व्याख्यान माला का का संयोजक ममता मिश्रा को बनाया गया। 27 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच वेबिनार आयोजित होंगे। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती मनाई जाएगी। विवेकानंद गुप्त जिला संयोजक होंगे। 26 से 28 सितंबर तक प्रदेश मंत्री देवेश कोरी के जनपद प्रवास दौरान मंडलों की बैठकें होंगी।

बैठक में संजय सिंह, विवेकानंद गुप्ता, कल्लू सिंह राजपूत, कमलेश अवस्थी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रेमनारायण द्विवेदी, मनोज पुरवार, सीताराम वर्मा, सदाशिव भारतीय, डॉ. मनीष गुप्ता, दिनेश यादव, पंकज रैकवार, अशोक कुशवाहा, देवेंद्र भदौरिया, रागिनी शिवहरे, राजर्षि शुक्ला, संतू गुप्ता, आनंद स्वरूप द्विवेदी, दिलीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन अखिलेश नाथ दीक्षित ने किया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा साहिबा जिले में आयुष्मान का क्यों है दुर्भाग्य ? खुल गया राज, जानिये आप

City News Uttar Pradesh

उद्योग बंधु की बैठकें बनी ‘बासी कढ़ी में सौंवा उबाल’ : आदेशों की ‘गूंज’ में दब गया ‘दर्द’

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें टिफिन बैठक में मिशन 24 का दिया चुनावी तड़का

City News Uttar Pradesh

दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने उठाया खौफनाक कदम, मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी की ‘कड़ी निगरानी’ में हुई ‘परीक्षा’: व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त, केंद्रों में दिखा अनुशासन

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह नें बांटी खुलजा सिम-सिम की चाभी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़