- रिपोर्ट – मनीष चौरसिया
महोबा : यूपी के महोबा में शासन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह में छात्राओं ,महिलाओं को परिवहन विभाग ने बड़ा तोहफा दिया है । 15 कम्प्यूटर टेबिलों के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर महज 230 रुपये में ड्राइविंग लाइसेंस बनाये जा रहे है । शासन की निर्धारित राशि के तहत ड्राइविंग लाइसेंस बनने के बाद छात्राएं और महिलाएं लाइसेंस पाने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही है ।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी विभागों को भ्रष्ट्राचार मुक्त रखने को लेकर बड़े प्रयास किये जा रहे है । इसी मंशा के तहत महोबा सहायक परिवहन विभाग के द्वारा एक दिवसीय कैम्प लगाकर ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनाये जा रहे है । ड्राइविंग लाइसेंस सहजता से मिलने के चलते आज करीब 500 सौ आवेदन कर्ताओ को ड्राइविंग लाइसेंस का पंजीयन कराने का संकल्प है । वीरभूमि राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में डीएम सत्येन्द्र कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर बड़ी सौगात दी है । इस अवसर पर परिवहन कार्यालय के समस्त कर्मचारियों की मेहनत साफ दिखाई दे रही है।

वीरभूमि राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित सड़क सुरक्षा माह के तहत महिलाओं ,छात्राओं के महज 230 रुपये में ड्राइविंग लाइसेंस बनने लगे है । शासन की इस बेहतर स्कीम को लेकर महिलाओं , छात्राओं ने सीएम योगी को धन्यवाद दिया है ।छात्राएं उत्साहित होकर बताती है कि हमारी सुविधाओं के मद्देनजर परिवहन विभाग ने15 टेबिलों के माध्यम से एक दिवसीय कैम्प लगाया है । इस आयोजन में परिवहन विभाग ने ब्लड टेस्टिंग की भी महिलाओं को सुविधा दी है । लंबी-लंबी लाइनों में खड़ी महिलाएं और छात्राएं सीएम योगी की बेहतर सुविधाओं को लेकर बेहद खुश नजर आ रही है, साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस पाने को लेकर बेहद उत्साहित है ।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
