24.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा सदर से सपा टिकट : वैश्य एवं मुस्लिम में से हो सकते हैं प्रत्याशी !
उत्तर प्रदेश

बांदा सदर से सपा टिकट : वैश्य एवं मुस्लिम में से हो सकते हैं प्रत्याशी ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधान सभा चुनाव में बांदा सदर सीट से सपा में टिकटार्थी ज्यादा जोर मार रहें है। इसमें कुछ खास और कुछ आम जनाधार वाले नेताओं की संख्या एक दर्जन क्रास कर चुकी है। टिकट पाने के “सुहानेसपने” देखे जा रहें हैं। आशाओं की “गुदगुदी” उन्हें “गुदगुदा” रही है।

बांदा सदर से सपा टिकट : वैश्य एवं मुस्लिम में से हो सकते हैं प्रत्याशी !
सपा के प्रदेश स्तरीय भरोसे मंद सूत्रों की माने तो बांदा सदर सीट पर फिलहाल कोई वैश्य या मुस्लिम प्रत्याशी को उतारा जा सकता है। वैश्य प्रत्याशियों में सबसे आगे नाम प्रदीप जडिया का माना जा रहा है। लेकिन इस सीट पर वैश्य बिरादरी से वीरेंद्र गुफ्ता,नीलम गुफ्ता, देवराज गुफ्ता, मोहन साहू की भी “लार” टपक रही है। मुस्लिम नेता में सबसे आगे नाम अति मिलनसार माने जाने वाले हसन सिद्दकी का टाप पर संकेतों में हैं, इस वर्ग से एक और नाम हफीज फारुखी का है,इन्होंने भी आवेदन ठोंक रखा है।पर यदि मुस्लिम में टिकट फाइनल होता है तो हसन सिद्दकी के लिये प्रदेश स्तर पर ” हाँ “करने वालों की संख्या ज्यादा है।

बांदा सदर से सपा टिकट : वैश्य एवं मुस्लिम में से हो सकते हैं प्रत्याशी !

उनका प्रभाव मुस्लिम के अलावा अन्य बिरादरियों में भी अच्छा-खासा है। इस सीट पर 12 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं।हसन को पिछले विधान सभा में सपा नें टिकट दिया था पर बाद में कट गया था। यह प्रदेश के कद्दावर मंत्री रह चुके नसीमुद्दीन सिद्दकी के छोटे भाई हैं।

बांदा सदर से सपा टिकट

इन सबके अलावा सदर सीट से टिकट की होड़ में राजेश यादव, अशोक दीक्षित,ओम नारायण त्रिपाठी, मंजुला सिंह भी हैं,पर इनके आवेदन अभी फ़ाइल में काफी नीचे दबे हुये हैं। सपा में टिकट के लिए आवेदन में चालिस हजार खर्च होते हैं। इसमे बीस हजार रुपए समाजवादी बुलटेन पत्रिका का सदस्यता एवं बीस हजार ही आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होता है।

बांदा सदर से सपा टिकट : वैश्य एवं मुस्लिम में से हो सकते हैं प्रत्याशी !
खैर, सदर सीट के लिये फिलहाल दो नामों प्रदीप जडिया एवं हसन सिद्दकी को टिकट मिलने की ज्यादा संभावना प्रबल सुनी जा रही है। इनकी खासियत यह है की यह राजनीति के बेदाग चेहरे सपा हाई कमान के विचार मंथन में हैं। वैसे अंत समय में टिकट की साइकिल पर कौन सवार होता है, यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युवक नें पत्नी की चाकुओं से गोदकर की हत्या : पुलिस नें हिरासत में लिया

विधायक प्रकाश की पदयात्रा: जनता को बताया अटल का लोकतांत्रिक मंत्र

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला: दंगाइयों का करते है महिमामंडन और आतंकियों के मुकदमे वापस

देवउठनी एकादशी पर भक्ति का सैलाब: तुलसी विवाह की गूंज में नहाया शहर

City News Uttar Pradesh

मंत्री नंदी नें कहा: पीएम मोदी वर्तमान आधुनिक विकसित भारत के विश्वकर्मा

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें ‘दीपावली’ पर जिले वासियों को दी ‘बधाई’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़