25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री को कीड़े ने काटा तो अफसरों के फूले हाथ-पांव, सर्किट हाउस के कमरे में कर रहे थे रात्रि विश्राम
उत्तर प्रदेश

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री को कीड़े ने काटा तो अफसरों के फूले हाथ-पांव, सर्किट हाउस के कमरे में कर रहे थे रात्रि विश्राम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चित्रकूटधाम मंडल के तीन दिवसीय दौरे पर आए खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री को प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में किसी कीड़े ने काट लिया। इसकी जानकारी होते ही किसी जहरीले कीड़े के काटने का अंदेशा जता अफसरों के हाथ पांव फूल गए। मंत्री को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां आनन फानन डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी सर्किट हाउस पहुंच गए। डाॅ. एसडी त्रिपाठी ने मंत्री का चिकत्सकीय परीक्षण के बाद किसी कीड़े के काटने के निशान न मिलने की बात कही और बताई अंगुली पर मरहम-पट्टी के बाद वापस सर्किट हाउस भेजा।

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री को कीड़े ने काटा तो अफसरों के फूले हाथ-पांव, सर्किट हाउस के कमरे में कर रहे थे रात्रि विश्राम
When the minister of state of the state government was bitten by insects, the officers were getting puffy hands and feet, they were resting the night in the circuit house room.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंत्रियों का समूह इन दिनों चित्रकूटधाम मंडल के दौरे पर हैं। सरकार के मंत्री विकास कार्यों को लेकर समीक्षा और निरीक्षण कर रहे हैं और गांवों में रुककर चौपाल लगाकर समस्याएं सुन रहे हैं। शनिवार को कार्यक्रमों के बाद प्रदेश सरकार के युवा कल्याण एवं खेलकूद मंत्री गिरीश चंद्र यादव सर्किट हाउस पहुंचे और कक्ष संख्या छह में विश्राम कर रहे थे। रात करीब तीन बजे उन्हें दाहिनी हाथ की अंगुली में किसी कीड़े के काटने का अहसास हुआ।

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री को कीड़े ने काटा तो अफसरों के फूले हाथ-पांव, सर्किट हाउस के कमरे में कर रहे थे रात्रि विश्राम
When the minister of state of the state government was bitten by insects, the officers were getting puffy hands and feet, they were resting the night in the circuit house room.

उन्होंने किसी जहरीले कीड़े के काटने की जानकारी दी तो कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। सर्किट हाउस में मंत्री की अंगुली में जहरीले कीड़े के काटने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए।
सीएमएस डाॅ. एसएन मिश्रा ने उन्हें एसी वार्ड में भर्ती कराया। वरिष्ठ फिजिशियन डा. एसडी त्रिपाठी ने उनका इलाज किया। सीएमएस ने बताया कि जांच में मंत्री की अंगुली में किसी जहरीले कीड़े के काटने के लक्षण नहीं मिले हैं, सिर्फ मामूली घाव था, जिसपर मरहम-पट्टी की गई। इसके बाद राज्यमंत्री को एंबुलेंस से सर्किट हाउस पहुंचाने के बाद अफसरों ने रहात की सांस ली।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट : ड्रोन कैमरे की मदद से खोजा जाएगा मोस्ट वांटेड डकैत गौरी, आरक्षियों को दी जा रही है ट्रेनिंग …

बचत अधिकारी राकेश जैन की ऐतिहासिक यादगार विदाई: हो रही जन जन में चर्चा

तेल से भरा टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलटा, बाल्टी- बर्तनों में भरकर ले गए लोग तेल

City News Uttar Pradesh

मोदी कैबिनेट: विभाग बंटवारे में यूपी के राज्य मंत्रियों को मिली खास अहमियत, चार नए मंत्रियों पर भी जताया भरोसा

विधायक प्रकाश की ‘सड़क क्रांति’: बीस करोड़ की ‘परियोजनाएं’ हुई स्वीकृत

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की ताबड़तोड़ कार्रवाई: मचा हड़कंप, नियमों का होगा राज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़