
- शरद मिश्रा
बांदा। यूपी विधानसभा चुनाव का “बिगुल” बजने से पहले “कांग्रेस” ने बांदा से “हुंकार” भरी है। राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ नें कहा की “कांग्रेस प्रदेश में 403 सीटों पपर अकेले चुनाव लड़ने” की तैयारी कर रही है।
जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित “संगठन सृजन समीक्षा बैठक” में “कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश” देखने को मिला। बैठक के बाद प्रेस वार्ता में सह प्रभारी जांगिड़ ने “भाजपा पर तीखा हमला” बोला।
उन्होंने कहा, “2027 चुनाव में बहुत कम समय बचा है, प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी के हाथ मजबूत” करने के लिए सक्रियता बनाए रखे। जिस कांग्रेस का “देश की आजादी” में “अतुलनीय योगदान” रहा है, उस विरासत को लेकर हम चल रहे हैं। जिन लोगों ने कभी तिरंगे का सम्मान नहीं किया, जो अंग्रेजों की जासूसी करते रहे, वो हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाएंगे? ये स्वयं देशद्रोही हैं।
भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां दलित उत्पीड़न, महिलाओं के साथ बलात्कार और यहां तक कि राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी जैसी घटनाएं हो रही हैं। “कांग्रेस 403 सीटों पर अपने दम पर चुनाव” की तैयारी कर रही है और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
वहीं जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि 2025 से लगातार” संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत” किया गया है। उन्होंने मांग की कि “टिकट वितरण” में “जमीनी कार्यकर्ताओं” को “प्राथमिकता” दी जाए, “संगठन पूरी ताकत से उन्हें जिताने का काम” करेगा।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, प्रद्युम्न दुबे लालू, पीसीसी पवन देवी कोरी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव आकाश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, जिला प्रवक्ता राजेश कुमार गुप्ता पप्पू सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
