27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश का इंडिया गठबंधन पर हमला : बोले यह ठगों एवं भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश का इंडिया गठबंधन पर हमला : बोले यह ठगों एवं भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें इंडिया गठबंधन पर तगड़ा राजनीतिक हमला बोला है। कहा की यह गठबंधन ठग गठबंधन है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में की गई रैली में हर चेहरा भष्टाचार और घोटालों का काला धब्बा था।

मंत्री रामकेश का इंडिया गठबंधन पर हमला : बोले यह ठगों एवं भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा
Minister Ramkesh’s attack on India Alliance: Said it is a gathering of thugs and corrupt

राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि हम सभी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाईचारे की खुली दूकान देखी। आश्चर्य यह था की भ्रष्टाचारी किस घमंड से अपने भ्रष्टाचार को सही साबित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि “भ्रष्टाचार हटाओ”, मगर इंडिया गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचारी को बचाओ। राज्य मंत्री निषाद नें कहा की इंडिया गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी पर चाहे जितने भी हमले कर लें, मोदी रुकने वाले नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है। परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

मंत्री रामकेश का इंडिया गठबंधन पर हमला : बोले यह ठगों एवं भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा
Minister Ramkesh’s attack on India Alliance: Said it is a gathering of thugs and corrupt

राज्य मंत्री नें व्यंग कसा की कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो “इलू इलू” कर रही है लेकिन पंजाब में “हम आपके हैं कौन” हो रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ में लड़ने से इंकार कर दिया है। इंडिया गठबंधन के पार्टनर सपा के भ्रष्टाचार को देश जानता है। इनके परिवारवाद से पीड़ित उत्तर प्रदेश की जनता इन्हें कभी भुला नहीं सकती। वहीं कांग्रेस पर आजादी घोटाले ही घोटाले के आरोप हैं। विपक्षी दलों का भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है। जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी के संचालन में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, बांदा-चित्रकूट लोकसभा चुनाव संयोजक बालमुकुंद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष डा.धर्मेन्द्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

न्यायालय नें दुर्घटना में चोटों पर 12 लाख 15 हजार से अधिक भुगतान के दिये आदेश

City News Uttar Pradesh

काशी को प्रधानमंत्री मोदी का तोहफा : वाराणसी को मिला रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, 1475 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात …

विकास की मिसाल बना मोदी मॉडल: 11 साल भाजपा की यात्रा पर मीडिया वार्ता

कालिंजर किला अरबों वर्ष पुराने रहस्य का बना साक्षी : राष्ट्रीय ‘भू-विरासत’ स्थल का मिला दर्जा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें की अपील : “साथ आए, विकसित भारत बनाएं

City News Uttar Pradesh

अमन प्रकरण : आठ गिरफ्तार, अब अनशन क्यों ? विपक्षी दलों की साजिश मामला रहे गर्म !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़