26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : जेल अधीक्षक की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : जेल अधीक्षक की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्तार अंसारी की मौत के कुछ घंटों बाद ही बांदा के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। जेल अधीक्षक की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि बांदा मंडल कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को लैंडलाइन फोन से जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में बांदा नगर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : जेल अधीक्षक की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
Mukhtar Ansari death case: Jail superintendent increased security arrangements

उन्होंने बताया कि वरिष्ठ जेल अधीक्षक की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। मंडल कारागार (जेल) के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि लैंडलाइन फोन नंबर से उनके सरकारी मोबाइल फोन पर 28/29 की आधी रात बाद अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

डान मुख्तार को स्लो प्वाइजन के आरोप से जेल प्रशासन में हड़कंप: डॉक्टरों द्वारा चेकअप

उल्लेखनीय है कि बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ने पर 28 मार्च को माफिया और पांच बार विधायक रहे मुख्तार अंसारी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसी रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। जेल अधीक्षक को दी गई धमकी को प्रशासन अंसारी की मौत से जोड़ कर देख रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिसंडा में चोर गिरोह : पुलिस के लिये बन गये हैं चुनौती !

तेईस करोड़ 58 लाख़ की लैब ‘कोमा’ में : बांदा में ‘परोसा’ जा रहा है जहर !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : डीएम आनन्द सिंह ऩे समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच कई पर साधा निशाना !

मवई बुजुर्ग में ‘सिसक’ रही जिंदगी: दर्द भरी ‘जुबां’ आखिर कौन सुनेगा !

City News Uttar Pradesh Desk

आग का तांडव : शार्ट सर्किट से पांच मकान जलकर राख, सात मवेशी जिंदा जले

लोकसभा चुनाव से संघ की दूरी के चलते ध्वस्त हुआ बुंदेलखंड में भाजपा का दुर्ग

ब्रेकिंग न्यूज़