- विनोद मिश्रा
बांदा। तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे प्रधानाध्यापक की बाइक अन्ना मवेशी से टकरा गई। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर कानपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी बालकृष्ण त्रिपाठी (55) पुत्र ब्रम्हदत्त त्रिपाठी सहूरपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। वह सोमवार की शाम बाइक से गोधनी गांव के पूर्व प्रधान की मां के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, तभी भुजौली गांव के पास बाइक के आगे अन्ना मवेशी आ गए। और तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।
इससे प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
