24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मोडीफाइड बुलेट मोटरसाइकिल का साइलेंसर और प्रेशर हार्न बना मुसीबत
उत्तर प्रदेश

मोडीफाइड बुलेट मोटरसाइकिल का साइलेंसर और प्रेशर हार्न बना मुसीबत …

 

– बांदा एआरटीओ और ट्रैफिक इंचार्ज ने तीन बुलेट बाइकों का किया चालान

– विनोद मिश्रा

बांदा। जिन वाहन स्वामियों ने अपनी बाइक या बुलेट मोटरसाइकिल का साइलेंसर मोडीफाइड कराया है, और तेज आवाज आ रही है, इसके साथ ही प्रेशर हार्न लगा हुआ है तो अब उन्हें ट्रैफिक नियमों के तहत चालान का सामना करना पड़ेगा। शनिवार को एआरटीओ और ट्रैफिक प्रभारी ने तीन बुलेट मोटरसाइकिलों का चालान किया। इसके साथ ही अन्य वाहनों का भी चालान किया गया है।

मोडीफाइड बुलेट मोटरसाइकिल का साइलेंसर और प्रेशर हार्न बना मुसीबत

अधिकतर देखा जा रहा है कि बुलेट मोटरसाइकिल स्वामियों ने अपने साइलेंसर को मोडीफाइड करा लिया है। इससे न सिर्फ तेज आवाज निकलती है बल्कि निर्धारित ध्वनि मानक 80 डेसीबल को भी पार कर जाती है। माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में योजित जनहित याचिका में उच्च न्यायालय द्वारा दो पहिया वाहन मोटर यानों विशेषतौर पर बुलेट मोटरसइाकिल के स्वामियों, चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ मानकों की अनदेखी करते पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 190(2) व 182ए(4) के तहत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

इसको ध्यान में रखते हुए शनिवार को एआरटीओ रामसुमेर यादव और ट्रैफिक इंचार्ज मधुसूदन शुक्ला की संयुक्त टीम ने अलीगंज पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन बुलेट मोटरसाइकिलों का तेज ध्वनि और प्रेशर हार्न की वजह से 10-10 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। इसके अलावा अन्य गाड़ियों का भी चालान किया गया। एआरटीओ और ट्रैफिक इंचार्ज की इस कार्रवाई से अब तेज आवाज और प्रेशर हार्न के शौकीन वाहन स्वामियों की आफत हो गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम के कड़े निर्देश अधिकारी समस्याओं का निस्तारण गुण बत्ता एंव तत्परता से करें।

बांदा को कौशलेष त्रिपाठी नें किया गौरान्वित : नेशनल टीम में हुआ चयन

किशोरी को बनाया हवस का शिकार: पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

डाक विभाग रक्षाबंधन पर निभायेगा कसमें वादे : बहत्तर घंटे में पहुंचा देगा राखी

अरछा बरेठी गांव का ‘अस्तित्व’ खतरे में: हर साल ‘बाढ़’ से सैकड़ों लोग ‘बेघर’

City News Uttar Pradesh

पर्वों की आई बाढ़ : डीएम और एसपी शांति से निपटाने को परेशान, बनाई रणनीति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़