31.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
दीपावली नजदीक आई : उम्मीद पर कुंभकारों के यहां रफ्तार भर रहे चाक
उत्तर प्रदेश

दीपावली नजदीक आई : उम्मीद पर कुंभकारों के यहां रफ्तार भर रहे चाक …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दीपावली पर बाजार में अबकी देसी दियाली व खिलौनों की धूम की आशा और चाइनीज झालर व मोमबत्ती के बहिष्कार उम्मीदों से कुंभकारों को अपने बुझे किस्मत के दिए फिर टिमटिमानें की उम्मीद है। बाजार में अबकी देसी दियाली और खिलौनों की धूम की संभावना है। कुंभकारों के घरों में रातोंदिन तैयारियां की जा रही हैं। देसी व इलेक्ट्रानिक चाक पर दियाली बन रही हैं।
हाइटेक युग में भले ही रंगबिरंगे बल्ब अपनी खूबसूरती बिखेर रहे हों, लेकिन कुंभकार के चाक से बने मिट्टी के दीये आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्राचीन सभ्यता और परंपरागत रीति रिवाजों को जिंदा रखे हुए है। इस पुरातन परंपरा से ही कुंभकारों की यह कला जीवित है।

दीपावली नजदीक आई : उम्मीद पर कुंभकारों के यहां रफ्तार भर रहे चाक

अबकी चाइनीज झालरों, मोमबत्ती, खिलौनों और बल्बों के बहिष्कार से मिट्टी के दीये बनाने वाले कुंभकारों के फिर से अच्छे दिन आने की उम्मीद बढ़ी है। दीपावली करीब आते ही मिट्टी से बने दीयों की मांग बढ़ने लगी है। गांवों में इस समय कुंभकार की कला चाक पर देखने को मिल रही है। अतर्रा निवासी अयोध्या प्रसाद ने बताया कि उनका यह काम पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है। अब मिट्टी की परेशानी अधिक होती है। दीपक के अलावा वे कुल्हड़ आदि सीजन के हिसाब से बनाते हैं।


कुम्हार राम आसरे प्रजापति का कहना है की दीपावली के एक माह पहले से घरों पर सुबह से शाम तक मिट्टी के दीये, बर्तन आदि बनाने का काम चल रहा है। चाइनीज झालरों के बहिष्कार से इस वर्ष मिट्टी के दीयों की अधिक बिक्री होने की उम्मीद है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेली कन्या जन्मोत्सव : नवरात्र पर्व में “डीएम अनुराग” नें मचाईं “धूम” : धर्म गुरू भी रहे हैं “झूम”

City News Uttar Pradesh

चक्रवाती तूफान से ‘तबाह’ हुए किसान : बोले- ‘रहम करो सरकार, बर्बाद हो गए हम’

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने चित्रकूट पहुंचे अपर मुख्य सचिव, अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को मध्यप्रदेश की सीमा से जोड़ने की तैयारी

हिदायत: त्योहारों में बर्दाश्त नहीं होगी अराजकता, माहौल खराब करने की वालों की खैर नहीं

बांदा में किसान लटका : धान खरीद का आधा भुगतान अटका

City News Uttar Pradesh

दुष्कर्म पीड़िता ने सीएम योगी से मांगी इच्छा मृत्यु तो मची खलबली : दर्ज हुई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़