City News Uttar Pradesh
यूपी: माध्यमिक की तर्ज पर पहली बार जारी हुआ बेसिक स्कूलों के लिए कैलेंडर, प्रार्थना सभा की होगी तस्वीर
उत्तर प्रदेश

यूपी: माध्यमिक की तर्ज पर पहली बार जारी हुआ बेसिक स्कूलों के लिए कैलेंडर, प्रार्थना सभा की होगी तस्वीर

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग ने पहली बार अपने यहां भी शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। विभाग ने इसमें हर महीने पाठ्यक्रम को बांटकर पढ़ाई कराने, चार बार छात्रों के मूल्यांकन कराने, अलग-अलग गतिविधियों व खेलकूद के आयोजन के लिए समय निर्धारित किया है। साथ ही यह भी कहा है कि प्रार्थना सभा में सभी शिक्षक उपस्थित रहेंगे और बच्चों के साथ प्रतिदिन अपनी फोटो लेंगे।

यूपी: माध्यमिक की तर्ज पर पहली बार जारी हुआ बेसिक स्कूलों के लिए कैलेंडर, प्रार्थना सभा की होगी तस्वीर
UP: Calendar for basic schools released for the first time on the lines of secondary schools, there will be a picture of the prayer meeting.

अभी तक माध्यमिक शिक्षा विभाग ही अपने यहां शैक्षिक कैलेंडर जारी करता था। इस बार बेसिक शिक्षा विभाग ने कैलेंडर जारी कर पठन-पाठन के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया है। इसमें तय किया गया है कि सभी शिक्षक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। प्रधानाध्यापक बच्चों के साथ प्रार्थना स्थल की फोटो प्रतिदिन लेंगे। इसे खंड शिक्षा अधिकारी को भेजेंगे और टैबलेट में सुरक्षित रखेंगे। विभाग ने हर महीने का पाठ्यक्रम निर्धारित करते हुए उसी महीने में अनिवार्य रूप से पूरा करने को कहा है। महापुरुषों के जन्मदिन पर उनके योगदान पर प्रार्थना सभा के बाद चर्चा की जाएगी। साथ ही निबंध, पोस्टर व वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

यूपी: माध्यमिक की तर्ज पर पहली बार जारी हुआ बेसिक स्कूलों के लिए कैलेंडर, प्रार्थना सभा की होगी तस्वीर
UP: Calendar for basic schools released for the first time on the lines of secondary schools, there will be a picture of the prayer meeting.

विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनका स्वास्थ्य कार्ड तैयार किया जाएगा। सभी विद्यालयों में वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। विभाग ने शिक्षक-अभिभावक बैठकों, प्रबंध समिति की बैठकों, परीक्षाओं की तिथि भी इसमें तय कर दी है। इतना ही नहीं विभाग ने कहा है कि कक्षा एक से आठ तक बच्चों के सतत मूल्यांकन पर बल दिया जाएगा। सत्र में चार बार छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन किया जाएगा। अगस्त व दिसंबर में सत्रीय परीक्षा, अक्तूबर में छमाही व मार्च में वार्षिक परीक्षा होगी। बच्चों को पढ़ाई के साथ सामाजिक गतिविधियों व चीजों के प्रति जागरूक किया जाएगा। आत्मरक्षा प्रशिक्षण, आउटडोर गतिविधियां, बाल मेला, पारंपरिक खेलकूद का भी आयोजन होगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

इंदिरा पार्क बना उपेक्षा का शिकार: स्वच्छता की उड़ रही धज्जियां, जिम्मेदारों पर उठा सवाल !

City News Uttar Pradesh

सपा नेता आजम खान को हार्ट अटैक: जेल से छूटने के बाद चार माह में तीसरी बार अस्‍पताल में हुए भर्ती, हार्ट में ब्लॉकेज मिलने पर लगाया गया स्टंट

City News Uttar Pradesh

चंद्रावल की लहरों ने ‘छीन’ लिए ‘तीन चिराग’: एक साथ उठे दो सगे भाई-बहन के जनाजे

City News Uttar Pradesh Desk

मुख्य विकास अधिकारी वेद “मनी प्राब्लम” की करेंगे जांच, डीएम नें सौंपी “जिम्मेदारी”

सदर विधायक बन गये सर्वमान्य “प्रकाश भइया”: बहनों नें राखी बांध दी उपाधि

City News Uttar Pradesh

Banda :सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया सीसी सड़कों का लोकार्पण, जन चैपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्यायें …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़