27.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बड़ा गिरोह: पाकिस्तान-नेपाल तक फैला नकली करेंसी का जाल, पांच बैंक मैनेजरों पर दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तर प्रदेश

बड़ा गिरोह: पाकिस्तान-नेपाल तक फैला नकली करेंसी का जाल, पांच बैंक मैनेजरों पर दर्ज हुआ मुकदमा

  • ब्यूरो रिपोर्ट

मेरठ। जिले में नकली करेंसी का जाल बिछा है। मेरठ से करोड़ों रुपये के नकली करेंसी भारतीय रिजर्व बैंक में जमा कराई जा रही है। पांच बैंक मैनेजरों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते नकली करेंसी पश्चिमी यूपी में पहुंचाई जा रही है। इसे मेरठ में बड़े स्तर पर खपाया जा रहा है। गिरोह की सेटिंग शहर के बड़े बैंकों में भी है। पहले भी कई लोग नकली नोटों के साथ पकड़े जा चुके हैं। उनके तार भी पाकिस्तान से जुड़े थे।

बड़ा गिरोह: पाकिस्तान-नेपाल तक फैला नकली करेंसी का जाल, पांच बैंक मैनेजरों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Big gang: Fake currency trap spread to Pakistan-Nepal, case registered against five bank managers

एक नवंबर 2022 को टीपीनगर पुलिस ने आरोपी सुनील को दबोचा था। इसके पास से करीब दो लाख के नकली नोट, प्रिंटर और नोट बनाने वाली सामग्री बरामद की गई थी। उससे पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा हुआ था। पुलिस ने दावा किया था कि नकली नोट बनाने वाले देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पहले भी लालकुर्ती थाने से होमगार्ड नकली नोट के मामले में जेल भेजे जा चुके हैं, इसके अलावा भी अन्य लोगों को भी जेल भेजा गया है। नकली नोट कहां से आ रहे हैं, इसकी जांच में टीम काम कर रही है।

– नकली और असली में पहचान करना मुश्किल

पुलिस अफसरों की मानें तो जो नकली नोट आरोपियों के पास से मिले हैं, उनकी आम आदमी पहचान भी नहीं कर सकता है। नोटों को देखकर और छूकर भी नहीं पता लगाया जा सकता है। वाटर मार्क के जरिए ही नोटों के नकली होने की पहचान साबित होती है। इन नोटों को पड़ोसी देश पाकिस्तान में बनाया जा रहा है। नेपाल और बांग्लादेश के जरिए भारत में भेजा जा रहा है। मेरठ में बड़े स्तर पर नकली करेंसी का गोरखधंधा हो रहा था। जांच एजेंसी की मानें तो मेरठ से एनसीआर के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में नकली करेंसी सप्लाई की जा रही।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से,15 दिन में सम्पन्न होंगी परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल

यूपी: भाजपा में होगा बड़ा बदलाव ! राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले भूपेंद्र चौधरी, पार्टी के खेमे से आई बड़ी जानकारी

City News Uttar Pradesh

विधायक का पालिका पर सफाई एवं जल भराव पर प्रहार : 60 लाख क्या घपले का शिकार ?

City News Uttar Pradesh

जिले में उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन : तीन दिन चलेगा रंग

प्रतिनिधि अंकित ने ‘नजरबाग चोरी कांड’ पर संभाला मोर्चा: एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग

बांदा के अमृत सरोवरों की खुली पोल: बरसात में भी सूखे तालाब, जल संरक्षण का सच बेनकाब

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़