24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से,15 दिन में सम्पन्न होंगी परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल
उत्तर प्रदेश

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से,15 दिन में सम्पन्न होंगी परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल

 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में सोमवार को विधानसभा का चुनाव समाप्त होने के बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने भी अपना कार्यक्रम जारी कर किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 24 मार्च से इंटरमीडिएट तथा हाई स्कूल की परीक्षा का आयोजन करेगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद करीब दो वर्ष बाद विश्व की सबसे बड़ी परीक्षा का आयोजन करेगा। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बीते दो बार से परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया था। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय ने प्रेस कांफ्रेंस में परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया है। हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्यदिवस और इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 कार्यदिवस में होगी। इस बार इसमें कुल 51,92,689 परीक्षार्थी इसमें सम्मिलित होंगे। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च 2022 से किया जाएगा। जहां, कक्षा 12 की परीक्षाएं 20 अप्रैल तक चलेंगी तो वहीं हाई स्कूल की परीक्षाएं 11 अप्रैल 2022 को ही समाप्त हो जाएंगी। यूपी बोर्ड से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के छात्र-छात्राएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर टाइम-टेबल पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

– हाई स्कूल परीक्षा का शेड्यूल
24 मार्च – हिन्दी
26 मार्च – गृह विज्ञान
28 मार्च – चित्रकला
30 मार्च -कंप्यूटर
01 अप्रैल – इंग्लिश
04 अप्रैल – सोशल साइंस
06 अप्रैल – विज्ञान
08 अप्रैल – संस्कृति
11 अप्रैल – गणित

– यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा शेड्यूल
24 मार्च – हिंदी
26 मार्च – ज्योग्राफी
28 मार्च – होम साइंस
30 मार्च – पेंटिंग आर्ट
1 अप्रैल – इकोनॉमिक्स
4 अप्रैल – कंप्यूटर
6 अप्रैल- अंग्रेजी
8 अप्रैल- केमिस्ट्री / हिस्ट्री दृ
11 अप्रैल- फिजिकल एजुकेशन
13 अप्रैल- मैथ / बायोलॉजी
15 अप्रैल- फिजिक्स
18 अप्रैल- सोशियोलॉजी
19 अप्रैल- संस्कृत
20 अप्रैल- सिटीजन/ सिविक्स

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दीपावली पर बाजार में ‘रौनक’ बढ़ी : कहीं उत्साह तो कहीं दिख रही ‘मायूसी’

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें सड़क हादसे में चार मौतों पर जताया दुख

भाजपा नें दीनदयाल की पुण्य तिथि पर किया स्वंय को समर्पण

City News Uttar Pradesh

कायस्थ समाज द्वारा की गई चित्रगुप्त भगवान की एवं कलम की पूजा

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का बड़ा एलान: यूपी में हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स के नाम पर होंगी सड़कें

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : इटावा में दहाड़े अखिलेश, कहा भाजपा चाहे जिस चेहरे पर चुनाव लड़े सत्ता से बेदखल करेगी जनता …

ब्रेकिंग न्यूज़