City News Uttar Pradesh
लाल सोना पर माफिया और प्रशासन क्या डाल रहें डकैती ? रत्न गर्भा से बलात्कार !
उत्तर प्रदेश

लाल सोना पर माफिया और प्रशासन क्या डाल रहें डकैती ? रत्न गर्भा से बलात्कार !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड का बांदा जिला गरीबी के लिये भले ही अभिशाप बना हो, लेकिन यह खनन कारोबार से जुड़े माफियाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। नदियों का बेजा लाभ उठाते हुए कारोबारी पुलिस और प्रशासन के गठजोड़ से ‘लाल सोना’ यानी बालू लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

लाल सोना पर माफिया और प्रशासन क्या डाल रहें डकैती ? रत्न गर्भा से बलात्कार !
What are the mafia and administration putting on red gold robbery ? Rape of Ratna Garbha !

बुंदेलखंड का बांदा जिला अवैध खनन के दोहन से कराह रहा हैं, वहीं बालू खनन कारोबार से जुड़े लोग नदियों से ‘लाल सोना’ यानी ‘बालू’ लूट कर मालामाल हो रहे हैं। जिले की बालू खदानों ,खपटिहा क्षेत्र की खदान, अक्षरोंड़, मरौली खंड चार और छह, जौहरपुर, नरैनी क्षेत्र, सादी मदन पुर आदि अवैध खनन के लिये चर्चित हैं।ऐसा भी नहीं है कि बालू के अवैध खनन की जानकारी पुलिस और प्रशासन को नहीं है, लेकिन, मजबूत गठजोड़ और ऊंची पहुंच के चलते उनका धंधा बेखौफ चल रहा है?

लाल सोना पर माफिया और प्रशासन क्या डाल रहें डकैती ? रत्न गर्भा से बलात्कार !
What are the mafia and administration putting on red gold robbery ? Rape of Ratna Garbha !

मध्य प्रदेश की सरहद से शुरू होने वाली केन, बागै, यमुना नदी में यह गोरखधंधा कुछ ज्यादा ही चल रहा है। इन नदियों में करीब आधा दर्जन जगहों पर जलधारा तक बदल दी गई है और पोकलैंड व जेसीबी मशीनों के जरिए नदी की कोख खाली कर नदियों का चीर हरण हो रहा हैं।

लाल सोना पर माफिया और प्रशासन क्या डाल रहें डकैती ? रत्न गर्भा से बलात्कार !
What are the mafia and administration putting on red gold robbery ? Rape of Ratna Garbha !

हालांकि इतने के बाद भी खनिज विभाग के अधिकारी अवैध खनन को नकार रहे हैं। पता तो यहां तक चल रहा हैं कि कुछ मीडिया वाले अवैध खनन कराने के लिए बालू माफियाओं के दलाल बन उनके फेके टुकड़ों पर पल रहें हैं।  ऐसे पत्राकारों से पत्राकारिता कलंकित हो तार-तार होकर जार-जार आंसू बहा रही हैं!

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम साहब रहें सावधान; मनरेगा प्लान फंसा जाल में : अधिकारी नहीं ले रहे रुचि !

City News Uttar Pradesh

दिवाली पर योगी सरकार का राज्‍य कर्मचार‍ियों को तोहफा: डीए में बढ़ोतरी के साथ ही बंपर बोनस का भी एलान

City News Uttar Pradesh

अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, परिवारीजनों में मचा कोहराम

विधायक प्रकाश द्वारा गरीबों की मदद जारी: सैकड़ों को मिला सहारा, आशिर्वाद से गये नवाजे

यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले प्रधानमंत्री मोदी : वाराणसी में बोले- अब देश में ही मिलेंगे मेडिकल पढ़ाई के बेहतर अवसर

City News Uttar Pradesh

पीएम का चमत्कार धड़ाम : 67 हजार से ज्यादा कृषक हो रहे परेशान !

ब्रेकिंग न्यूज़