30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : खेत गए परिजन जब घर लौटे तो संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव, मची चीख पुकार
उत्तर प्रदेश

अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, परिवारीजनों में मचा कोहराम

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक पैलानी थाने के बड़ागांव के मजरा जयपाल डेरा में रहने वाली नेहा (17) पुत्री निक्की निषाद ने रविवार की देर शाम अपने घर के कमरे में छप्पर की धन्नी से दुपट्टा फंसाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, परिवारीजनों में मचा कोहराम
Due to unknown reasons, the teenager committed suicide by hanging, there was uproar among the family members

काफी देर के बाद मौके पर पहुंची बड़ी बहन सोनम ने नेहा को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे फंदे से नीचे उतार लिया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नेहा की मौत हो जाने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई मोहित ने बताया कि आत्महत्या का कारण अज्ञात है। घर में किसी प्रकार की कोई दिक्क्त परेशानी भी नहीं थी। थाना प्रभारी पैलानी सुनील सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की नरैनी सीट बनी वीआईपी : रालोद से वीरेंद्र साक्षी की चर्चा नें उड़ाई नींद !

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘स्वच्छता का नया अध्याय’ शुरू: हर वार्ड में बनेगा आधुनिक कूड़ाघर

City News Uttar Pradesh

दसवीं की छात्रा ने लगाया फंदा, 50 रुपये लेने पर मां ने था डांटा

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप : लाल सोने के ओवर लोड से निकल रही पुल की कराह ! कौन देगा ध्यान ?

माफिया का तांडव : बालू का ‘अवैध कारोबार और करोड़ों की लूट’, प्रशासन क्यों बना मूकदर्शक ?

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सहृदयता आई सामने: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़