City News Uttar Pradesh
भाजपा नें मोहन को मुख्य मंत्री बना एक तीर से साधे कई निशाने : मुश्किल में फंसे अखिलेश !
उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा नें मोहन को मुख्य मंत्री बना एक तीर से साधे कई निशाने : मुश्किल में फंसे अखिलेश !

विनोद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में “मिशन-80” के लिए माइक्रो मैनेजमेंट की तैयारी में जुटी भाजपा ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री घोषित कर “एक तीर से कई निशाने” साधे हैं। भाजपा ने इस कदम के जरिए सपा के यादव वोटबैंक में सेंधमारी की मजबूत कोशिश की है। “मोहन की ससुराल सुलतानपुर में होने के कारण उनका यूपी से भी गहरा नाता है। ऐसे में मोहन यादव से मध्य प्रदेश के साथ ही यूपी की ओबीसी राजनीति में भी असर पड़ने की पूरी संभावना” है।

भाजपा नें मोहन को मुख्य मंत्री बना एक तीर से साधे कई निशाने : मुश्किल में फंसे अखिलेश !
BJP made Mohan the Chief Minister, killed many birds with one stone: Akhilesh in trouble!

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जातिवार जनगणना को लेकर भाजपा सरकार को घेरते आ रहे हैं। ऐसे में भाजपा ने मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित कर अखिलेश यादव को चुनौती बढ़ा दी है। प्रदेश की ओबीसी जातियों में यादवों की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। इस वोटबैंक पर सबसे मजबूत कब्जा सपा का ही माना जाता रहा है। मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने यूपी का भी जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की है।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।
भाजपा के इस कदम से साफ है कि “आगामी लोकसभा चुनाव में उसका फोकस इस बार यादव समाज भी होगा”। मध्य प्रदेश में भी पार्टी के विस्तार का सपना देख रहे अखिलेश यादव की चुनौती भी बढ़ गई है। यूपी की यादव बहुल लोकसभा सीटों पर भी अखिलेश के लिए अब राह आसान नहीं रह गई है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा ने पांच सीटें जीती थीं। इनमें से दो सीटें आजमगढ़ व रामपुर भाजपा ने उपचुनाव में सपा से छीन ली थी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत सिंह का मोदी, योगी को सुझाव : गोवंश उत्पाद उद्दोगों को मिले बढ़ावा

City News Uttar Pradesh

साइबर ठगी का नया हथियार ‘बिंगो मॉड वायरस’ : ठग ‘मिनटों’ में ‘तबाह’ कर देता है ‘जिंदगी’

City News Uttar Pradesh

बांदा में बिजली को मिली ‘हनुमान सिद्धि’ : समस्या ‘पूंछ’ की तरह रही है ‘बढ़’

City News Uttar Pradesh

फेल होने पर इंटर के छात्र ने खाया जहर, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती

एक्सप्रेसवे पर ‘कहर बनी रात’: तेज रफ्तार बाइक अज्ञात वाहन से टकराई, तीन दोस्तों की मौत

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलखंड में सोलर ऊर्जा का चमत्कार : पैलानी में भी बनेगा 90 मेगावाट का प्लांट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़