30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
खबर का असर : खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार पर चला चाबुक
उत्तर प्रदेश

खबर का असर : खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार पर चला चाबुक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हमारी खबरों का असर हुआ है। खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार पर अवैध खनन एवं परिवहन को बढ़ावा देने पर शासन नें चाबुक चलाया है। उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि से नवाजा गया है।

खबर का असर : खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार पर चला चाबुक
Effect of news: Mineral officer Arjun Kumar lashed

दरअसल बालू की खदानों में अवैध खनन और ओवर लोडिंग आदि पर हम लगातार खबरें लिख रहे थे। इन्हीं शिकायतों के बीच प्रदेश की भूतत्व एवं खनिक्रम निदेशक माला श्रीवास्तव ने बांदा के जिला खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रवष्टि से दंडित किया है।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।

निदेशक ने कहा है कि खनिज अधिकारी बांदा के खनन पट्टा क्षेत्रों/ खदानों में सतर्क निगरानी और पर्यवेक्षण नहीं कर रहे हैं। यह उनकी अपने कार्यों के प्रति शिथिलता और उदासीनता है। संयुक्त निदेशक (खनिज विभाग) अमित कौशिक ने बताया कि बांदा जनपद में अवैध खनन और अवैध ट्रांसपोर्टिंग की मिली शिकायतों पर निदेशक ने जांच टीम गठित कर जांच कराई थी।

खबर का असर : खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार पर चला चाबुक
Effect of news: Mineral officer Arjun Kumar lashed

इस टीम ने जांच के दौरान पाया कि अवैध परिवहन, ओवर लोडिंग, वे-ब्रिज के अगल बगल वाहनों की निकासी के लिए पर्याप्त जगह तथा अपठनीय नंबर प्लेट वाले वाहन खड़े पाए गए। इसके अलावा 971.05 घन मीटर अवैध खनन पाया गया। जांच टीम द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद निदेशक ने खनिज अधिकारी के विरुद्ध यह कार्रवाई की है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन नदी में नहाने गये दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे को मल्लाहों ने बचाया

निर्मम हत्या में दो सगे भाइयों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास, युवक के शरीर के टुकडे़ कर बोरे में भरकर फेंका था शव

City News Uttar Pradesh

बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन का होगा ‘कड़ा पहरा’ : 61 केंद्र तय, 41 हजार होंगे परीक्षार्थी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की जबरदस्त चुनावी रणनीति, ताकि संभव हो जीत

City News Uttar Pradesh

बांदा की शख्सियत शोभाराम : इनके राष्ट्र प्रेम जज्बे को सलाम

शर्मनाक घटना : जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति समेत चार ससुरालियों पर रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़