28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
लापता युवक की स्कूल में मिली लाश: प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की हत्या
उत्तर प्रदेश

लापता युवक की स्कूल में मिली लाश, प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की हत्या

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लापता युवक की लाश एक सरकारी स्कूल की बाउंड्री के अंदर मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। युवक के गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। प्रेमिका के बुलाने पर ही युवक सरकारी स्कूल में मिलने गया था। जहां उसने पति के साथ युवक की गला दबा कर हत्या कर दी।

लापता युवक की स्कूल में मिली लाश: प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की हत्या
Dead body of missing youth found in school: Girlfriend murdered him along with husband

इस सिलसिले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बबेरू थाना क्षेत्र के सतन्याव गांव की है। इसी गांव का निवासी अरुणेश मिश्रा (28) पुत्र प्रेम दत्त मिश्रा 10 दिसंबर की रात को अचानक गायब हो गया था। अगले दिन यानि सोमवार को युवक के बड़े भाई कमलेश ने गुमशुदी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।

जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी और मोबाइल को सर्विलांस में लगाया। सर्विलांस के जरिए ही पुलिस गांव के देवेश नामदेव तक पहुंच गई।  पूछताछ से ही पता चला कि मृतक अरुणेश मिश्रा के देवेश की पत्नी से नाजायज संबंध थे।

लापता युवक की स्कूल में मिली लाश: प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की हत्या
Dead body of missing youth found in school: Girlfriend murdered him along with husband

यह जानकारी मिलने पर देवेश ने अरुणेश को बुलाने के लिए पत्नी पर दबाव डाला। पत्नी के बुलाने पर अरुणेश रविवार को रात में गांव में स्थित जूनियर हाई स्कूल में मिलने पहुंचा, जहां पति-पत्नी ने मिलकर उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने देवेश की निशानदेहीपर स्कूल परिसर से शव को बरामद कर लिया।

लापता युवक की स्कूल में मिली लाश: प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की हत्या
Dead body of missing youth found in school: Girlfriend murdered him along with husband

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि अरुणेश मिश्रा की गुमशुदी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। सर्विलांस के जरिए ही पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंची। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए घटना में पत्नी को भी लिप्त बताया, जिसके आधार पर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खदानें : संचालकों का धर्म कांटा में भी खेल, गजब है ताल-मेल !

City News Uttar Pradesh

यूपी : अखिलेश का योगी पर हमला, बोले- ‘ठोक दो, ऐसी डोज दूंगा कि दर्द दूर हो जाएगा …

City News Uttar Pradesh

नूतन बाल समाज नें मंत्री निषाद और विधायक प्रकाश को बनाया सम्मानित सरंक्षक

City News Uttar Pradesh

राकेश टिकैत बोले बुंदेली किसानों की स्थिति चिंताजनक …

City News Uttar Pradesh

पत्नी से हुआ झगड़ा फिर तो सोते समय कर दी हत्या, फिर प्रधान के पास जाकर फूट-फूट रोया और कहा- गलती हो गई

बिजली कटौती पर सीएम योगी ने जताई कड़ी नाराजगी, अफसरों की जमकर लगाई क्लास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़