लखनऊ : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने आए समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा सियासी हमला बोलते हुए पूरे बुंदेलखंड के संग विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

सपा सुप्रीमो ने पत्रकारों से बातचीत में कहा बुंदेलखंड की जनता ने भाजपा की सौ प्रतिशत मदद की। विधायक और सांसद बीजेपी के बने लेकिन, सरकार बनने के बाद भाजपा ने बुंदेलखंड की जनता को सौ प्रतिशत धोखा दिया। बजट की बात आई तो कोई मदद नहीं की। सबसे अधिक बुंदेलखंड के किसान संकट में हैं। महोबा और झांसी में आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही। अखिलेश ने सपा सरकार के समय शुरू हुए प्रोजेक्ट को जानबूझकर लटकाने का भी आरोप लगाया।

अखिलेश ने कहा, सरकार इन प्रोजेक्ट की गति धीमी कर रही है, जिससे इन प्रोजेक्ट का श्रेय खुद ले सके। एंबुलेंस बर्बाद कर दी। पांच सौ बेड का अस्पताल भी पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है। अब सरकार के गिनती के दिन ही शेष बचे हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
