27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने लॉन्च की डिजिटल डायरी एप, अब आपकी पॉकेट में होगा उत्तर प्रदेश के हर विभाग के अधिकारियों का नंबर

 

गोरखपुर: मकर संक्रांति के मौके पर गोरखनाथ मंदिर सेमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेशवासियों को एक और सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग की डिजिटल डायरी एप (Digital Diary App) का लोकार्पण किया जिसके जरिये राज्य के जनप्रतिनिधियों, विभागों और अधिकारियों तक जन-जन की पहुंच और आसान हो सकेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डाक विभाग द्वारा तैयार खिचड़ी मेले के विशेष डाक टिकट भी अनावरण किया।

उन्‍होंने कहा कि आज जमाना तकनीकी का है। इसके प्रयोग से हम अपने हर क्षेत्र में व्यापक सुधार ला सकते हैं। अच्छी बात यह है कि हम भी जमाने के साथ बदल रहे हैं। सूचना विभाग ने डिजिटल डायरी-एप के जरिये एक अभिनव पहल की है। अब मोबाइल में ही डायरी होगी. लोग नि:शुल्क इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर राज्य के हर विभाग से संपर्क स्थापित कर सकेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि तकनीकी के माध्यम से ही हम कोरोना संक्रमण के दौर में आमजन को बेहतरीन सेवाएं देने में सफल हो सके. जनधन खातों में सहायता राशि, पेंशन, भरण पोषण भत्ता, छात्रवृत्ति आदि लोगों को घर बैठे मिल सकी। तकनीकी के जरिये ही 2.35 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और 44 लाख प्रवासियों को भरण पोषण भत्ता दिया जा सका।

जबकि अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया देश में सूचना विभाग की पहली बार इस तरह की डिजिटल डायरी बनी है. कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में प्लेस्टोर से UPIDINFO एप निशुल्क डाउनलोड कर सकता है। उसमें सभी जनप्रतिनिधियों, विभागों, अधिकारियों और मीडिया के लोगों के नाम, फोन नंबर और ईमेल एड्रेस दर्ज हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फाइलेरिया प्रभावित अंगों की रखें सफाई, कैंपिंग के जरिए हाईड्रोसील मरीजों के आपरेशन की बनाई गई रणनीति

City News Uttar Pradesh

News : कोरोना के कारण यूपी में दुर्गा पूजा के सार्वजनिक आयोजन पर लग सकती है रोक… 

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी की निगरानी में तैनात किए गए नोयडा जेल के डिप्टी जेलर, मंडल कारागार में तीन शिफ्टों में बारह वार्डन दे रहे है ड्यूटी

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग द्वारा ‘कार्यालय एवं आवासीय परियोजना’ समय से होगी पूरी

City News Uttar Pradesh

बांदा में रहस्मयी तरीके से लापता हुए एक ही परिवार के पांच लोग, एक माह बीतने पर भी नहीं लगा सुराग

अंबेडकर जयंती पर बोले मंत्री रामकेश : संविधान हर नागरिक का अधिकार

ब्रेकिंग न्यूज़