City News Uttar Pradesh
खेत जा रही महिला को दबंगों ने दबोचा, ढाबे ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

खेत जा रही महिला को दबंगों ने दबोचा, ढाबे ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खेत जा रही महिला को दबंगों ने रास्ते में दबोच लिया और एक ढाबे ले गए। जबरन नशीला पदार्थ खिलाकर तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। खोजते हुए परिजन ढाबे पहुंच गए। वहां पर महिला अर्द्धबेहोशी की हालत में पाई गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

खेत जा रही महिला को दबंगों ने दबोचा, ढाबे ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
The woman going to the farm was caught by the miscreants, taking her to the dhaba and gang-raped

– महिला को जबरन नशीला पदार्थ पिलाया

बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला बुधवार को धान काटने खेत जा रही थी, तभी एक ढाबा के समीप पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उसे दबोच लिया और ढाबे के अंदर ले गए। महिला का आरोप है कि तीन लोगों ने उसे जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया। अचेत होने पर तीनो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने उसकी खोजबीन की।

खेत जा रही महिला को दबंगों ने दबोचा, ढाबे ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
The woman going to the farm was caught by the miscreants, taking her to the dhaba and gang-raped

– तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

इसी बीच एक आरोपी ने शाम को महिला के पति को फोन के जरिए बताया कि वह एक ढाबे में अचेत है, उसे ले जाओ। ढाबे पहुंचे परिजन महिला को ले गए। होश आने पर महिला ने आपबीती अपने घरवालों को बताई। अगले दिन परिजन महिला को लेकर बिसंडा थाने गए। घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी अमित, परवीन, संजय कहार निवासीगण बिसंडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें सदन में उठाया लिफ्ट कैनाल स्वीकृति एवं बांदा -बिंदकी मार्ग मामला

Banda : शादी के सप्ताह भर बाद बेटी के सिर से उठा पिता का साया, हादसे का हुए थे शिकार …

बांदा के नसीमुद्दीन कैसे बनें यूपी की राजनीति के ‘चाणक्य’ : अब किस दल का थामेंगे हाथ !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘आध्यात्म से लोकतंत्र’ तक सक्रिय: धार्मिक आयोजन के बाद ‘जनसेवा’ का दिखा कर्तव्य

City News Uttar Pradesh

Banda : 100 साल से भी ज्यादा पुराना है मास्क का इतिहास…

City News Uttar Pradesh

दो दोस्तों की दुर्घटना में मौत: ट्रक ने कुचला, परिजनों में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़