City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : शादी के सप्ताह भर बाद बेटी के सिर से उठा पिता का साया, हादसे का हुए थे शिकार …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। जनपद के गांव में लोगों की आंखें उस वक्त नम हो गईं जब उन्हें पता चला कि बेटी की विदाई के बाद पिता की हादसे में मौत हो गई। जो हाथ शादी में आशीर्वाद देने के लिए उठे थे उन हाथों से अब कभी आशीर्वाद नहीं मिल पाएगा, यह सुनकर उस बेटी का दर्द भी दोगुना हो गया। दरअसल, बाइक सवार अंधेड़ युवक की मौत रफ्तार की मार के काण हुई। अचानक तेजी से आई कार ने अंधेड़ की बाइक को जोरादर टक्कर मार दी और इसके बाद उनकी मौत हो गई। जबकि उनके दामाद का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही घर में स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं।


अतर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम आऊ निवासी 40 वर्षीय किसान कमलेश यादव ने अपनी इकलौती पुत्री फूलन की शादी पांच जून को बिसंडा की थी। शादी के बाद पहली बार दामाद के बड़े भाई 28 वर्षीय बड़ा भइया शनिवार को उनके घर आए थे। इससे किसान के घर में उनकी आवभगत हुई थी। देररात दामाद के भाई ने वापस घर जाने की जिद की थी। इसके बाद कमलेश यादव बाइक से उन्हें छोड़ने बिसंडा जा रहे थे। रास्ते में गांव से करीब एक किमी दूर ग्राम थनैल वाहन स्टाप के पास वह जैसे ही पहुंचे, रफ्तार से आ रही वाहन की टक्कर लगने से दाेनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आरोपित वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अतर्रा सीएचसची में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें स्वजन दोनों को जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में घायल किसान कमलेश की मौत हो गई। जबकि दामाद का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृत किसान पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। अपने हिस्से की ढाई बीघे जमीन के अलावा बटाई जमीन में खेती कर वह परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक हुई घटना से माँ,पत्नी गीता,पुत्र मोनू समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।


थाना प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने बताया कि स्वजन की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

देवेंद्र हत्या कांड का नहीं हुआ पर्दाफाश : दस दिन बाद भी अंधकार में पुलिस

गणतंत्र दिवस पर जिला प्रोबेशन कार्यालय में नहीं हुआ झंडारोहण, कार्यालय में लटका ताला

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में सोलर ऊर्जा का चमत्कार : पैलानी में भी बनेगा 90 मेगावाट का प्लांट

City News Uttar Pradesh

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक “जीतू” तालाब सफाई का करेंगे धमाल: ईओ को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

पीएम पोषण योजना में ‘बड़ा घोटाला’ : बच्चों का पौष्टिक भोजन ‘जोखिम’ में, प्रशासन ने आंखें मूंदीं !

City News Uttar Pradesh

यूपी : सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने उठाया अगला बड़ा कदम, बेटे आदित्य यादव तथा हजारों समर्थकों के साथ होंगे भाजपा में शामिल

ब्रेकिंग न्यूज़