- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी जिले की भाजपा राजनीति में एक पुरोधा बनकर उभरे है। इसका एक प्रमुख कारण उनका विकास कार्यों के प्रति जागरूक होना है।

यह खबर हमारी जिले के भाजपा विधायकों के रिपोर्ट कार्ड पर आधारित है। जिले में भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करना औऱ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुचाना उनकी उत्कॄष्ट कार्य शैली का उदाहरण है। विकास की बयार उनके क्षेत्र में हिलोरें लेती दिखती है।

विधायक प्रकाश का रिपोर्ट कार्ड जानने के लिये हमने जिला मुख्यालय के अलावा शहर से लगे कनवारा बरुआ डेरा, विलगांव, बडोखर एवं बडोखरखुर्द, हस्तम,नाई, बिगहना, गँछा का दौरा कर जमीनी हकीकत को टटोला। जानने की कोशिश किया की माहौल क्या है ?

यहां हर वर्ग के लोगों से मुलाकात कर विधायक प्रकाश के कार्यों के प्रति उनके विचारों को जानने की कोशिश की। वार्ता में लगभग 85 प्रतिशत जनता का रूझान विधायक के प्रति अनुकूल दिखा। सड़कों के निर्माण, पेयजल समस्या के निराकरण के अलावा कोरोना काल में सदर विधायक की मदद भरी गतिविधियों से जनता गदगद दिखी।

कनवारा बरुआ डेरा के चेतराम,जागेश्वर, लोटन का कहना था की हमारा डेरा बिजली से रोशन करा दिया। चेतराम की खुशी का एक मुख्य कारण यह था की उसका प्रधान मंत्री आवास के तहत मकान बन गया। पुरवा के औऱ लोग भी इस योजना से लाभान्वित हुये। इस पुरवा के लोगों नें एक समस्या जरूर बताई की चकरोडके पास छिद्दी लोध के बगिया से पहले लगा हैड पंप की चैन टूट जाने से वह बन्द है तथा वहां लगे पंडित जी के निजी नलकूप को बिजली कनेक्शन सीधे ट्रांसफार्मर की लाइन से जुड़ जाये तो सिंचाई की समस्या दूर हो जाये। कयोकि कनेक्शन बिजली के दस एम एम तारो से है जो अक्सर टूटते रहते है। हम जिन गावों में गये वहां के लोगों नें सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के कार्यों का गुणगान ही किया। हस्तम गांव के मुन्ना बाबू ,हरिओम आदि का कहना था की उनका विधायक मजलूमों, दुखियों का मसीहा सा है। विधायक यहां हर वर्ग में लोकप्रिय दिखे।

विधान सभा चुनाव में अभी लगभग नौ माह है औऱ सदर विधान सभा की यह पहली ग्राउंड रिपोर्ट से हम पाठको को अवगत करा रहें है। अभी हम इस क्षेत्र की चार औऱ रिपोर्ट पेश कर जमीनी हकीकत का खुलासा करेंगे।

वैसे हमारी रिपोर्ट को कुछ राजनीतिक दल एवं मीडिया कर्मी आलोचनाओ का भी मुलम्मा पहनाने की कोशिश करेंगे। हमारी रिपोर्ट को पीत पत्रकारिकता के तराजू में भी तौल अपनी खीझ निकालने का कुत्सित प्रयास करेंगे, पर हम समीक्षा स्थलीय रिपोर्ट के आधार पर ही करते है। साथ ही जिले के सभी विधायकों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे।इन सबका अपने चैनल पर प्रसारण भी करेंगे। हमारी रिपोर्ट कार्ड का मुख्य आधार यही है की “ना काहू से दोस्ती न काहू से बैर”!

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
