24.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : आज जारी होगी दूसरे चरण की अधिसूचना, 55 विधानसभा सीटों के लिए आज से शुरू हो जाएगा नामांकन
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : आज जारी होगी दूसरे चरण की अधिसूचना, 55 विधानसभा सीटों के लिए आज से शुरू हो जाएगा नामांकन

 

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 55 सीटों के लिए आज शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और इसके साथ ही नौ जिलों की इन सीटों पर नामांकन शुरू हो जाएंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि दूसरे चरण में 22 से 28 जनवरी तक सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर की 55 सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को की जाएगी और प्रत्याशी 31 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। प्रत्याशी सुविधा एप के जरिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर की 55 सीटों पर 22 से 28 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को होगी। उम्मीदवार 31 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 14 फरवरी को होगा। दूसरे चरण में कुल 2,01,42,441 मतदाता हैं। इनमें से 1,07,61,476 पुरुष, 93,79,704 महिला और 1,261 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : आज जारी होगी दूसरे चरण की अधिसूचना, 55 विधानसभा सीटों के लिए आज से शुरू हो जाएगा नामांकन
UP Assembly Election 2022: Notification of second phase will be issued today, nomination for 55 assembly seats will start from today

– आपराधिक छवि के 28 उम्मीदवारों ने अब तक किया नामांकन

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर अभी तक भाजपा, सपा और रालोद के आपराधिक छवि वाले 28 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत ऐसे उम्मीदवारों को नाम वापसी की अंतिम तिथि से लेकर प्रचार की अंतिम तिथि तक तीन बार समाचार पत्रों में अपना आपराधिक रिकॉर्ड प्रकाशित करना होगा।
उन्होंने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, कोरोना संक्रमितों और दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट का विकल्प दिया गया है। पहले चरण के चुनाव के लिए अभी तक 80 वर्ष से अधिक आयु के 2.1 फीसदी मतदाताओं और 2.3 प्रतिशत दिव्यांगों ने पोस्टल बैलेट का विकल्प चुना है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पहलवान बेटियों के समर्थन में किसानों नें ली अंगड़ाई : डीएम को दिया ज्ञापन

मूकबधिर किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों ने युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Banda- दुस्साहस: डीएम साहब, राजस्व कर्मियों की मिली भगत से करोड़ों की सरकारी भूमि पर माफियाओं का डाका !

City News Uttar Pradesh

शराब बनी मौत का कारण : ममता का गला घोंट मां ने दुधमुंही बच्ची समेत की खुदकुशी, मासूम बेटी को दूध से चटाई सल्फास

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता ने सफाई अभियान को दी रफ्तार: बांदा में “डे-नाइट” सफाई व्यवस्था लागू

पाकिस्तान में गिरफ्तार बांदा के तीन मछुआरों का आया संदेश, भैया से बोल देना घर पर अम्मी का ख्याल रखें …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़