City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : स्वच्छ भारत योजना के फिसड्डी पन कोबांदा डीएम आनन्द नें संभाला,मंडल के अन्य जिले खस्ता! कमिश्नर करेगें निरीक्षण…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में स्वच्छ भारत मिशन की स्थित काफी हद तक माशा अल्ला हैं। बांदा में तो डीएम आनन्द सिंह नें पंचायत विभाग पर अपने प्रत्यंचा की टंकार की तो योजना गति पकड़ गई पर अन्य जिलों में स्थिति आकड़ों की बाजीगरी होगी, इसलिये आयुक्त को हम सतर्क कर देना उचित समझते हैं। ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में देरी और अनियमितता को परखने के लिए मंडलायुक्त निरीक्षण करेंगे। नवनिर्मित सामुदायिक शौचालयों का 10 से 15 फरवरी के बीच लोकार्पण किया जाना है।


मंडल के चारों जनपदों में 1407 शौचालय बनाए जा रहे हैं। शासन ने इनके निर्माण की लक्ष्मण रेखा 10 फरवरी व लोकार्पण के लिए 15 फरवरी तक तिथि निर्धारित की है। चित्रकूटधाम मंडल में निर्माण की गति बेहद धीमी है। अधिकांश शौचालयों में वॉश बेसिन, फ्लेशर, सबमर्सिबल, जलापूर्ति, स्नान गृह आदि नहीं है। फर्श, टाइल्स, दरवाजा, पुट्टी, पेंट, चित्रांकन भी अधूरा है। आयुक्त दिनेश कुमार सिंह शनिवार से स्थलीय निरीक्षण के लिए निकलेंगे। वह प्रत्येक विकास खंड के दो शौचालयों देखेंगे। अधूरे निर्माण युद्धस्तर पर पूरे कराए जा रहे हैं। मंडल में अब तक महज 73.35 फीसदी शौचालय बनकर तैयार हुए हैं।


बांदा में बड़ोखर ब्लॉक के महोखर, तिंदवारी, जसपुरा ब्लाक में पिपरोदर व अमारा, कमासिन ब्लाक में खरौली व बिनवट, तिंदवारी ब्लाक में भुजौली व खप्टिहाकलां, बबेरू ब्लाक में पिस्टा व रगौली, नरैनी ब्लाक में लहुरेटा व पोंगरी, बिसंडा ब्लाक में ओरन ग्रामीण, व भदेहदू और महुआ ब्लाक में गोखिया व माधवपुर में किसी का निरीक्षण होगा। इनकेरखरखाव की जिम्मेदारी ग्रामीण आजीविका मिशन में गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी जाएगी। इन्हें मानदेय के रूप में 4000 रुपये और सामग्री के लिए 3000 रुपये दिए जा रहे हैं। मंडल में 90 फीसदी सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा हो गया है। अवशेष शौचालयों का निर्माण 10 फरवरी तक पूरा करा लिया जाएगा। डीपीआरओ व खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शौचालयों का निर्माण व सुविधाएं शासन के मानक के अनुसार की जाएं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में प्राथमिक उप स्वास्थ केंद्र बदहाल : चिकित्सीय स्टाफ गायब, स्वास्थ सेवायें बदहाल

City News Uttar Pradesh

दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार तो दूसरी बनी मिसाल: बेबस पिता की पगड़ी “छोटी बेटी” ने संभाली

कांपेगा दुश्मन : बांदा का “राजा” अब संभालेगा जम्मू कश्मीर की सुरक्षा कमान …

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह का प्रयास, तालाब बनें “पिकनिक स्पाट ” …

मंत्री रामकेश द्वारा होली पर सौहार्द और एकता का संदेश: जल संरक्षण पर की विशेष अपील

हाईकोर्ट: डकैत ददुआ के भाई पूर्व सांसद बालकुमार के खिलाफ मुकदमा रद्द

ब्रेकिंग न्यूज़