28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा में बैठक और रणनीति की पतंगबाजी: कितनी दिलायेगा कामयाबी ?
उत्तर प्रदेश

भाजपा में बैठक और रणनीति की पतंगबाजी: कितनी दिलायेगा कामयाबी ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठकों की रणनीति की पतंग बाजी हो रही है। कार्यक्रम कितने जमीनी स्तर तक सार्थक रूप से पहुंच रहें हैं इस पर सत्यता एवं सक्रियता की मुहर नहीं लगाई जा सकती। बैठक एवं रणनीति की श्रंखला के दौर में भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। आवश्यक निर्देश दिए गए। 5 मार्च तक चलने वाले लाभार्थी सम्पर्क अभियान, बूथ चलो बूथ जीतो अभियान को लेकर मंडलों में दो प्रकार की सूची तैयार की गई है। जिसमें प्रत्येक बूथ में एक कार्यकर्ता प्रवासी के रूप में लगाया गया। जबकि प्रत्येक मंडल में 50 वरिष्ठ लोगों को 3-3 बूथों की जिम्मेदारी दी गई।

भाजपा में बैठक और रणनीति की पतंगबाजी: कितनी दिलायेगा कामयाबी ?
Kite flying of meeting and strategy in BJP: How much success will it bring?

उक्त अभियानों के अन्तर्गत बूथ समिति, पन्ना प्रमुखों की सूची डायरी में नोट करने तथा पन्ना प्रमुखों को उनका पन्ना देना उसकी फोटो खींचने को कहा गया है। इसके लिए प्रत्येक मंडल में 5 सदस्यीय मानिटिरिंग टीम बनाई गई है। 1,2,3, मार्च को विशेष अभियान चलाया जाएगा। आगामी 6 मार्च को शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल सभा को संबोधित करेंगे। बैठक में जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, जागृति वर्मा,जिला कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता,पंकज रैकवार, दिनेश यादव, मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, डा. रागिनी शिवहरे, निखिल सक्सेना,दिलीप तिवारी आदि उपस्थित रहे।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल : सामुदायिक शौचालयों के लिए 2 करोड़ 47 लाख आवंटित !

City News Uttar Pradesh

अधिवक्ता संघ के चुनाव : अंतिम दिन 21 पदों के लिए दाखिल हुए 24 नामांकन

City News Uttar Pradesh

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

City News Uttar Pradesh

बांदा का 30 साल पुराना ‘जख्म’ तेरा-पथरा पुल: ‘कालिंजर से सतना’ तक ‘विकास’ की ‘राह’ बंद

City News Uttar Pradesh Desk

व्यापारी के बेटे के अपहरण की कोशिश नाकाम : बालक को बहला कर ले जा रहा था आरोपी

अध्यक्ष मालती व अंकित का ‘नववर्ष’ पर संदेश: ‘स्वच्छ-सुंदर बांदा’ बनाने का किया ‘आह्वान’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़