24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

अयोध्या: कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली सात महिला कांस्टेबल की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती…

 

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में राम जन्मभूमि पर चेंकिंग पॉइंट पर तैनात सात महिला कांस्टेबल की हालत शनिवार को बिगड़ गई। इन सभी को शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन दी गई थी। बेचैनी और चक्कर आने जैसे लक्षणों के बाद उन्हें श्रीराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


ये महिला कांस्टेबल राम जन्मभूमि के तीन चेकिंग बूथों पर तैनात थीं। अचानक उनके अस्वस्थ हो जाने से हड़कंप मच गया। इस पर डॉक्टरों का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है। यह सभी सामान्य लक्षण हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद इस तरह की मुश्किलें हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि सभी का ब्लड प्रेशर सामान्य है और उनकी हालत भी ठीक है।बता दें कि उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 84109 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण किया गया। इस तरह अब तक प्रदेश में पहले चरण में 713530 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। 11 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए फिर से टीकारण का सत्र चलेगा। इसके बाद 18 और 19 फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा।

– स्वास्थ्यकर्मियों के लिए होगा मॉपअप राउंड

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को 124423 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इनमें 68488 स्वास्थ्यकर्मी और 36395 फ्रंटलाइन वर्कर थे। इनमें से 84109 लाभार्थियों को 1177 सत्र में टीका लगाया गया, जो लक्ष्य का लगभग 67.60 प्रतिशत है। कुल 84109 लाभार्थियों में 47714 स्वास्थ्यकर्मी और 36395 फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया गया। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अब तक टीका लगाया जा चुका है। इसके बाद 15 फरवरी को छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मॉपअप राउंड होगा। उन्होंने बताया कि जिन सभी स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण नहीं हुआ है। उन्हें मॉपअप राउंड के बाद दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- डीएम की कृपा किस पर बरसेगी, पांच ब्लाक कर रहे इंतजार।

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया, मत्स्य पालन अपनाये : मालामाल हो जायें

City News Uttar Pradesh

Banda- बहुचर्चित बाल यौन शोषण, सीबीआई 35बच्चों तक अभी पहुंच पाई !

City News Uttar Pradesh

स्मार्ट मीटर के नाम पर ‘डकैती’? इंस्टॉलेशन से भड़का जनाक्रोश, विभाग पर गंभीर आरोप?

मेडिकल कॉलेज में गुंडागर्दी: स्टाफ की कमी और प्रशासनिक ढिलाई बना ‘हंगामे’ का अखाड़ा

City News Uttar Pradesh

यूपी: प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को नहीं दिया जा सकेगा शारीरिक दंड, दौड़ाना और फटकाराना भी प्रतिबंधित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़