City News Uttar Pradesh
उप मुख्य मंत्री केशव का सपा मुखिया पर वार : जल बिन मछली की तरह तड़प रहे अखिलेश !
उत्तर प्रदेश

उप मुख्य मंत्री केशव का सपा मुखिया पर वार : जल बिन मछली की तरह तड़प रहे अखिलेश !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। योगी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नें सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उन्हें सीएम बनाने का ऑफर पर तीखा पलट वार किया है। सपा मुखिया अखिलेश नें केशव को बीजेपी के 100 विधायकों को तोड़कर लानें पर उन्हें मुख्यमंत्री बनानें का पिछले दिनों आफर दिया था।

उप मुख्य मंत्री केशव का सपा मुखिया पर वार : जल बिन मछली की तरह तड़प रहे अखिलेश !
Deputy Chief Minister Keshav attacks SP chief: Akhilesh is suffering like a fish without water!

बांदा गणेश महोत्सव शताब्दी समारोह एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दो दिवसीय दौरे पर आये उप मुख्य मंत्री केशव नें कल विशेष मुलाकात में यह पलट वार किया। कहा कि जिस तरह से पानी से निकलने के बाद मछली तड़पती है, उसी तरह सत्ता से बाहर होने पर अखिलेश यादव तड़प रहे हैं।

उप मुख्य मंत्री केशव का सपा मुखिया पर वार : जल बिन मछली की तरह तड़प रहे अखिलेश !
Deputy Chief Minister Keshav attacks SP chief: Akhilesh is suffering like a fish without water!

केशव ने यहां तक कहा कि 25 साल तक अखिलेश की सरकार नहीं आने वाली है। अखिलेश पहले अपनी पार्टी संभालें। सपा के 100 विधायक पहले से ही भाजपा में आने के तैयार हैं, लेकिन हमें अभी उनकी जरूरत नहीं है। केशव ने कहा कि अखिलेश इस तरह की बातें केवल मीडिया में बने रहने के लिए करते हैं। विधानसभा में भी उन्होंने ऐसी ही बातें की थीं।

उप मुख्य मंत्री केशव का सपा मुखिया पर वार : जल बिन मछली की तरह तड़प रहे अखिलेश !
Deputy Chief Minister Keshav attacks SP chief: Akhilesh is suffering like a fish without water!

जब उनकी बातों का जवाब दिया गया तो मेरे लिए घृणित भाषा का इस्तेमाल किया गया। पिछड़ी जाति के नेताओं के साथ अखिलेश का इसी तरह का व्यवहार रहता है। वह पिछड़ी जाति के किसी नेता को नहीं चाहते हैं। वह केवल फूट डालो और राज करो की पॉलिसी पर चलना जानते हैं।

केशव ने कहा कि वो एक सामंतवादी मानसिकता के बन चुके हैं। सपा नाम की कोई पार्टी नहीं है। एक परिवार की पार्टी है। उनके दावे में कोई दम नहीं है। भाजपा अपने आप में इतनी मजबूत पार्टी है। इसको किसी के सहारे की जरूरत नहीं है। हमारे गठबंधन के जो साथी हैं, वो हमारे साथ हैं। उनके साथ मिलकर हम सरकार चला रहे हैं। इस अवसर पर राज्य मंत्री रामकेश, सांसद आरकेपटेल, अति लोकप्रिय विधायक प्रकाश दिवेदी, जिलाध्यक्ष संजय सिंह भी उपस्थित थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में गुम हो चुके “इसुरी के फाग” होली में हो उठते हैं “जीवंत” !

डीएम अनुराग की अपेक्षा : भूगर्भ की स्थिति जल से बन जाये “ज्वार- भाटा”

बांदा का प्राचीन काली देवी मंदिर : 1857 से भक्तों की आस्था का प्रतीक, मुराद होती है पूरी

City News Uttar Pradesh

महाराणा प्रताप चौक का मुद्दा फिर गरमाया: क्षत्रिय महासभा नें आयुक्त को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के सात जिलों में गाय आधारित प्राकृतिक खेती होगी शुरू, 68 करोड़ होंगे खर्च : शाही

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में ऐसी मस्जिद जहां ‘कुरान’ की आयतों के साथ गूंजते हैं ‘गीता’ के उपदेश

ब्रेकिंग न्यूज़