- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के ओरन कस्बा के मुख्य चौराहे के पास से चोरों ने 3 घरों से लाखों का सामान पार कर दिया। पुलिस चोरों की तलाश में है। ओरन नगर में बीती रात मुख्य चौराहे से जुड़े अंबेडकर नगर निवासी जितेंद्र कुमार शिवहरे के घर से चोरों ने उसकी बहन अनीता की अटैची का लॉक तोड़कर डेढ़ लाख रुपए नकदी तथा 70 ग्राम सोने के जेवरात व एक किलो चांदी के जेवरात ले गए।

पास में ही बबलू गौतम के घर में घुसकर 15 ग्राम सोने के जेवर व 100 ग्राम चांदी के जेवर 6500 रुपये नगद पार कर दिया। पास में ही राजेंद्र द्विवेदी के घर से बरामदे में टंगे पैन्ट पैंट की जेब से चोरों ने 1500 नगदी पार कर ददी । सभी जब सुबह सो कर जगे तो घरों में सामान बिखरा पड़ा मिला। उन सभी ने पुलिस चौकी ओरन में सूचना दी। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पांडे, चौकी प्रभारी वृंदावन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच घटनास्थल मुआयना किया। चोरों की तलाश जारी है , उन्होंने कहां की घटना जल्द खुलासा किया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
