24.9 C
Lucknow
October 9, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग की पहल से बदलेगी तस्वीर: विद्यालयों को मिलेगा पक्का संपर्क मार्ग
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग की ‘पहल’ से बदलेगी तस्वीर: विद्यालयों को मिलेगा ‘पक्का’ संपर्क मार्ग

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की “संवेदनशील पहल” से जिले के “हजारों नौनिहालों को बड़ी राहत” मिलने जा रही है। डीएम पुलकित गर्ग के प्रयास से अब “प्राथमिक विद्यालयों तक जाने वाले ऊबड़-खाबड़, कीचड़ भरे और फिसलन भरे रास्ते इतिहास” बन जाएंगे। बरसात में बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए कीचड़ और पानी से भरे रास्तों से गुजरना पड़ता था, जिसमें गिरकर “चोटिल होने का डर” बना रहता था।चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग की 'पहल' से बदलेगी तस्वीर: विद्यालयों को मिलेगा 'पक्का' संपर्क मार्गजिलाधिकारी ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए 14 परिषदीय विद्यालयों के संपर्क मार्गों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की योजना शुरू कराई है। डीएम की इस पहल से लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। इन मार्गों को जिला पंचायत तीन करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से पक्का करेगा। योजना का शुभारंभ मानिकपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गोपीपुर से किया गया है, जहां 110 मीटर लंबी सड़क 10 लाख रुपये से बनाकर विद्यालय को मुख्य मार्ग से जोड़ दिया गया है। इस विद्यालय में 114 बच्चे पंजीकृत हैं।चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग की 'पहल' से बदलेगी तस्वीर: विद्यालयों को मिलेगा 'पक्का' संपर्क मार्गडीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि गोपीपुर के अलावा मानिकपुर के दो,  सदर के “चार और पहाड़ी” के “आठ विद्यालयों” के मार्गों को पक्का किया जाएगा। साथ ही डीएम पुलकित गर्ग ने कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स के तहत विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, शौचालय,जलापूर्ति और टायलिंग जैसे कार्यों को भी तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे.रीभा द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण: नकलविहीन परीक्षा के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

राजनीति : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- भाजपा झूठ की गारंटी, अपनाती है दोहरा मापदंड

City News Uttar Pradesh

बाबा साहब के सम्मान में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन: कांग्रेस पर जमकर बरसे नेता

City News Uttar Pradesh

शहरी पीएम आवास योजना के पात्र आवेदकों को शीघ्र मिलेंगे आवास

विधायक विशंभर ‘कौड़ा संस्कृति’ के साथ जनता के बीच: अलाव पर ‘सुलझीं’ समस्याएं

City News Uttar Pradesh

मनरेगा की “सत्यनारायण कथा” जिले में नहीं चल पा रही “सत्य” पर !

ब्रेकिंग न्यूज़