City News Uttar Pradesh
बीएड से छात्रों का मोहभंग, इस बार ढाई लाख अभ्यर्थी हुए कम
उत्तर प्रदेश

बीएड से छात्रों का मोहभंग, इस बार ढाई लाख अभ्यर्थी हुए कम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बीएड से छात्रों का मोहभंग हो गया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार ढाई लाख अभ्यर्थी कम हो गए हैं। मंगलवार तक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर 2.21 लाख अभ्यर्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन के बाद फीस जमा की।

बीएड से छात्रों का मोहभंग, इस बार ढाई लाख अभ्यर्थी हुए कम
Students disillusioned with B.Ed, this time 2.5 lakh candidates less

बीयू ने इस साल बीएड में प्रवेश के लिए 10 फरवरी से पंजीकरण खोले थे। शासन ने दो बार आवेदन की तिथि बढ़ाई। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस साल 2,83,046 अभ्यर्थियों ने बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से 2,21,323 अभ्यर्थियों ने फीस जमा की है। पिछले साल 4.73 लाख अभ्यर्थियों ने बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने के बाद फीस जमा की थी। इससे स्पष्ट है कि पिछले साल की तुलना में इस बार लगभग 2.52 लाख अभ्यर्थी घट गए हैं। ऐसे में प्रदेश के बीएड कॉलेजों में कई सीटें खाली रह सकती हैं। दूसरी ओर बीएड के अभ्यर्थियों की संख्या घट जाने से परीक्षा केंद्र भी कम हो गए हैं। पिछले साल प्रदेश के सभी 75 जिलों में बीयू ने केंद्र बनाए थे। मगर इस बार 51 जिलों में ही परीक्षा केंद्र बनेंगे।

बीएड से छात्रों का मोहभंग, इस बार ढाई लाख अभ्यर्थी हुए कम
Students disillusioned with B.Ed, this time 2.5 lakh candidates less

इसमें बांदा, आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, अमरोहा, आजमगढ़, बहराइच, बलिया,बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, एटा, इटावा, अयोध्या, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, जालौन, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महराजगंज, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, सहारनपुर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी जनपद शामिल है। कुलसचिव ने बताया कि जिन जिलों में अभ्यर्थी कम हैं, वहां परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का निर्णय लिया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News- मनचलों ने युवती से की छेड़खानी, पिता की पीट पीट कर हत्या…

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के सांसदों की ‘अग्नि परीक्षा’: क्या गूंजेगी ‘पृथक राज्य’ की मांग या रहेंगे ‘खामोश’ ?

भाजपा की सफलता : जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सुनील की ताजपोशी निर्विरोध ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा में बाढ़ का संभावित कहर: नदिया उफान में, प्रशासन की तैयारियां फेल !

City News Uttar Pradesh

एमएलसी जितेन्द्र सेंगर ने ‘किसानों’ की उठाई आवाज: ‘तबाही’ पर सीएम को लिखा ‘पत्र’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने रचा इतिहास: अति सुबह गांवों में दस्तक, बना जनचर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़