City News Uttar Pradesh
सात मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद : तीसरे चरण में शाह, सिंधिया और रुपाला की सीटों पर कितनी प्रतिशत वोटिंग ?
देश विदेशराजनीति

सात मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद : तीसरे चरण में शाह, सिंधिया और रुपाला की सीटों पर कितनी प्रतिशत वोटिंग ?

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव के तीसरे दौर का मतदान मंगलवार को खत्म हो गया है। तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर लोग वोट डाले गए हैं। सूरत सीट पर भाजपा उम्मीदवार मुकेशभाई दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं, अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट का मतदान अब तीसरे की जगह छठे चरण में होगा। इस चरण में केंद्र सरकार के सात मंत्रियों की किस्मत भी ईवीएम में कैद हो गई है। इन मंत्रियों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं।

सात मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद : तीसरे चरण में शाह, सिंधिया और रुपाला की सीटों पर कितनी प्रतिशत वोटिंग ?
अमित शाह: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। शाह 2019 में यहां से जीते थे। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस की सोनल पटेल से है। सोनल गुजरात महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 2019 में गांधीनगर लोकसभा सीट पर 69.3% मतदान हुआ था।
ज्योतिरादित्य सिंधिया: हर बार की तरह गुना लोकसभा सीट की इस चुनाव में एक चर्चित सीट बनी हुई है। गुना लोकसभा सीट से भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी मैदान में हैं। नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री सिंधिया अभी मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं। इस चुनाव के लिए कांग्रेस ने सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। 2019 लोकसभा चुनाव में गुना सीट पर भाजपा के उम्मीदवार डॉ. केपी यादव ने कांग्रेस के टिकट पर उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था। उस चुनाव में यहां 73% मतदान दर्ज किया गया था।

सात मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद : तीसरे चरण में शाह, सिंधिया और रुपाला की सीटों पर कितनी प्रतिशत वोटिंग ?
मनसुख मांडविया: महात्मा गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर में भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया हैं। मांडविया अभी तक गुजरात से राज्यसभा के सांसद थे। इस चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस के ललितभाई वसोया से है। भाजपा के रमेशभाई लवजीभाई धाडुक 2019 में यहां से जीते थे। पिछले चुनाव में पोरबंदर सीट पर 58.9% मतदान हुआ था।
प्रह्लाद जोशी: जिन मंत्रियों की सियासी किस्मत इस चरण में दांव पर है उनमें प्रह्लाद जोशी भी शामिल हैं। केंद्रीय कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री कर्नाटक की धारवाड़ सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। यहां कांग्रेस ने पार्टी के युवा नेता विनोद आसुती को उतारा है। भाजपा के प्रह्लाद जोशी 2019 में यहां से जीतकर संसद पहुंचे थे। पिछले चुनाव में धारवाड़ सीट पर 72.1% वोटिंग दर्ज की गई थी।
नारायण राणे: महाराष्ट्र की रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग सीट पर भी लड़ाई रोचक है। यहां से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को उतारा है। इससे पहले राणे महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद थे। वह कोंकण के कुडाल विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक भी रह चुके हैं। इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री का मुकाबला शिवसेना (उद्धव गुट) के दो बार के सांसद विनायक राउत से है। 2019 लोकसभा चुनाव में रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग सीट पर शिवसेना के विनायक राउत ने सफलता हासिल की थी। उस चुनाव में यहां 65.6% मतदान दर्ज किया गया था।
श्रीपद येस्सो नाइक: तीसरे चरण में जिन केंद्रीय मंत्रियों का चुनावी भविष्य दांव पर है, उनमें केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद येस्सो नाइक भी शामिल हैं। नाइक भाजपा के टिकट पर उत्तर गोवा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने रमाकांत खलप को उतारा है। पूर्व लोकसभा सदस्य खलप गोवा के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर गोवा सीट से श्रीपद येस्सो नाइक को जीत मिली थी। उस चुनाव में यहां 79.9% मतदान दर्ज किया गया था।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकसभा का चुनाव देश को सौ साल आगे ले जाएगा : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

City News Uttar Pradesh

समाजवादी पार्टी की खुली चिट्ठी: शिवपाल और ओपी राजभर को अखिलेश की दो टूक, कहा- जहां ज्यादा सम्मान मिले, आप वहां जाने के लिए आजाद

बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह को सात साल की सजा: नहीं लड़ पाएंगे लोकसभा चुनाव

City News Uttar Pradesh

यूपी में सियासी हलचल हुई तेज: हो सकती है शीघ्र नई तैनातियां

City News Uttar Pradesh

नरैनी में ‘टिकट’ का महाभारत: ओम मणि एवं राजकरण कबीर कौन ‘मारेगा’ बाजी ?

City News Uttar Pradesh Desk

राहुल गांधी को सजा होने पर भाजपा नेताओं नें जताई खुशी : साधा निशाना

ब्रेकिंग न्यूज़