29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी में सियासी हलचल हुई तेज: हो सकती है शीघ्र नई तैनातियां
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी में सियासी हलचल हुई तेज: हो सकती है शीघ्र नई तैनातियां

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से सियासी हलचल काफी तेज है। इसके पीछे एक बड़ी वजह बताई जा रही है। पहले सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली के दौरे पर थे, जहां उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की, अब यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शुक्रवार को दिल्ली में थे। सूत्रों की मानें तो उन्होंने कई नेताओं से मुलाकात की है।

यूपी में सियासी हलचल हुई तेज: हो सकती है शीघ्र नई तैनातियां
Political turmoil intensifies in UP: New postings may happen soon

दरअसल, बीते महीने सीएम योगी दो बार दिल्ली गई थे। उन्होंने दोनों बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी की एक बड़ी बैठक में हिस्सा लिया था, ये बैठक बीजेपी के विस्तार कार्यालय में हुई थी। अब इसी सप्ताह सीएम योगी फिर से दिल्ली दौरे पर गए थे। इस बार सीएम योगी ने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

यूपी में सियासी हलचल हुई तेज: हो सकती है शीघ्र नई तैनातियां
Political turmoil intensifies in UP: New postings may happen soon

इसके बाद अब यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी दिल्ली के दौरे शुक्रवार को कई नेताओं से मिले हैं। उन्होंने संसद भवन में बीजेपी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की है। सूत्रों की माने तो बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव के लिहाज से कई कार्यक्रमों को तेज करने की तैयारी कर रही है। पार्टी में नए प्रभारी के नाम को लेकर मंथन भी तेज हो गया है। दावा किया जा रहा है कि गुजरात के पूर्व सीएम नितिन पटेल और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े समेत कई चेहरे हैं।

सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश विज्ञापन ( रामायण मेला, प्रशांत करवरिया - अध्यक्ष )इसके अलावा पार्टी ने आगामी चुनाव के लिहाज से हर लोकसभा क्षेत्र में अपने नेताओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। पार्टी अपने चुनावी रणनीति को तेजी से अमल में आ रही है। इसके अलावा पार्टी अयोध्या में अगले महीने होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारी में भी लगी हुई है। सूत्रों का दावा है कि सीएम योगी ने पीएम मोदी से अगले महीने होने वाले कार्यक्रम और उसकी तैयारी की जानकारी भी मुलाकात के दौरान दी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश विज्ञापन ( नंदराज हॉस्पिटल )

सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश विज्ञापन

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बबेरू में वाहनों के जाम से सभी परेशान : एसडीएम को चेतावनी पूर्ण ज्ञापन

बुंदेली ‘बासमती चावल’ की ‘विदेशों’ में महकेगी ‘खुशबू’ : दस करोड़ से स्थापित हो रहा ‘प्लांट’

City News Uttar Pradesh

आधार कार्ड बनवाना हो गया लोहे के चने चबाना: प्रशासन दे ध्यान

बड़ी खबर : बांदा में भाजपा के विरोध में प्रचार करने वाले पूर्व मंत्री समेत कई पदाधिकारी छह वर्ष के लिए पार्टी से हुए निष्कासित …

जंगल में जिंदा दफनाए गए कई गोवंशीय अभी मरणासन्न, 18 का हो चुका पोस्टमार्टम

City News Uttar Pradesh

मंत्री “रामकेश एवं विधायक प्रकाश का आलिंगन” बना पार्टी में चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़