( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )
लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद भी बेहद विषम परिस्थिति में काम पर डटे प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के हक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बड़ा फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश के सभी कोरोना वॉरियर्स को अब योगी आदित्यनाथ सरकार विशेष पैकेज देगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोविड से युद्ध में जुटे सभी स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ाने में जुटे हैं। उन्होंने इन सभी के लिए विशेष प्रोत्साहन के साथ ही साथ मानदेय बढाने का फैसला किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के सभी फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स को 25 प्रतिशत अतिरिक्त मानदेय प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही अब सरकार की तैयारी मेडिकल तथा पैरा मेडिकल के अंतिम वर्ष के छात्रों को विशेष पैकेज देकर कोविड अस्पतालों में उतारने की है। जिससे कि इस संकट के दौर में स्किल्ड मैन पावर की कमी को शीघ्र ही पूरा किया जा सके।सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल से लेकर पैरा मेडिकल तक की पढ़ाई कर रहे अंतिम वर्ष के छात्रों को विशेष पैकेज देकर कोरोना की लड़ाई में उतारने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है।

उधर लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने भी मुख्यमंत्री की तर्ज पर टीम-9 का गठन किया है। यह टीम लखनऊ में कोरोना वायरस से लगातार बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने की योजना बनाने के साथ ही उस पर क्रियान्वयन करेगी। सरकार का पूरा प्रयास लखनऊ में संक्रमण पर रोक लगाने का है। लखनऊ में अब जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अब टीम-9 गठित की है। यह टीम संक्रमण के रोकथाम के लिए काम करेगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
