City News Uttar Pradesh
अवैध खनन पर प्रशासन हल्का शर्माया : एक खदान संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया
उत्तर प्रदेश

अवैध खनन पर प्रशासन हल्का शर्माया : एक खदान संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अवैध खनन के मामले में प्रशासन कुछ हरकत में आया हैं।अवैध खनन और परिवहन में अमलोर खंड-सात के संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा पकड़े गए ट्रकों को सीज कर मालिकों व चालकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर पुलिस, प्रशासन व खनन की संयुक्त टीम ने छापा मारा । इस दौरान ओवरलोडिग व बिना रवन्ना के 52 ट्रक पकड़े ।

अवैध खनन में अमलोर खदान संचालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज, चोरी से मौरंग निकालने समेत कई आरोपों में हुई कार्रवाई
District Magistrate Anurag Patel

जिलाधिकारी अनुराग पटेल के आदेश पर खनन निरीक्षक ईश्वरचंद्र ने पैलानी थाना में अमलोर खदान में संचालित खंड संख्या-सात के पट्टा धारक बिपुल त्यागी के खिलाफ अवैध खनन सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अवैध खनन पर प्रशासन हल्का शर्माया : एक खदान संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया
Administration mildly shy on illegal mining: filed a case against a mine operator

दरअसल अवैध खनन एवं परिवहन में निर्लज्जता की सीमा यहां बेआबरू हो गई है।इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुरागपटेल के निर्देश पर खनन निरीक्षक ईश्वर चंद्र सहित एसडीएम सुरभि शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पैलानी क्षेत्र में ओवरलोडिग को लेकर चेकिग अभियान चलाया था। तीन अलग-अलग स्थानों पर 54 ट्रक पकड़े गए थे। इनमें 27 ट्रक चालकों के पास रवन्ना भी नहीं था।

अवैध खनन पर प्रशासन हल्का शर्माया : एक खदान संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया
Administration mildly shy on illegal mining: filed a case against a mine operator

इन ट्रकों को सीज करते हुए चौकी प्रभारी खप्टिहाकला ओम प्रकाश द्विवेदी को सुपुर्द किया था। सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि अमलोर खदान खंड संख्या-सात के पट्टा धारक विपुल त्यागी के खिलाफ बिना रवन्ना चोरी से मौरंग निकालने एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने, खनन अधिनियम, एवं अवैध ट्रकों से मौंरग बरामदगी आदि को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कानूनी शिक्षा में लड़कियों को मिले आरक्षण : पीएम को पूर्व भाजपा अध्यक्ष नें लिखा पत्र

साइबर ठगी का बड़ा खेल: कृषि विवि के ‘वैज्ञानिक’ के खाते से ‘जालसाजों’ ने उड़ाए 12.44 लाख

City News Uttar Pradesh

जिला प्रभारी नें सुस्त भाजपा में किया ऊर्जा संचार : सुनील पटेल नें किया अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने तैयार की रणनीति, क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य जिताने की अपील …

खौफनाक: नाती बना कातिल, दादी को उतारा मौत के घाट, खून के रिश्ते हुए शर्मसार

City News Uttar Pradesh

कार और ऑटो की भिड़ंत: 13 तीर्थ यात्री घायल, तीन रेफर

ब्रेकिंग न्यूज़