City News Uttar Pradesh
कार और ऑटो की भिड़ंत: 13 तीर्थ यात्री घायल, तीन रेफर
उत्तर प्रदेश

कार और ऑटो की भिड़ंत: 13 तीर्थ यात्री घायल, तीन रेफर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के अतर्रा में कार और ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 13 श्रद्धालु घायल हो गए। ये लोग अमावस्या पर चित्रकूट से स्नान कर लौट रहे थे। हादसा गुरुवार सुबह पचोखर गांव के पास हुआ। ऑटो चालक समेत तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गोयरा गांव सहित नरैनी क्षेत्र के रिसौरा गांव के 13 लोग चित्रकूट से ऑटो द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। गुरुवार को सुबह अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के पचोखर गांव के पास नरैनी की ओर से आई कार से एक्सीडेंट हो गया।

कार और ऑटो की भिड़ंत: 13 तीर्थ यात्री घायल, तीन रेफर
Car and auto collision: 13 pilgrims injured, three referred

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हादसे में मध्य प्रदेश के छतरपुर के बछेड़ा खेड़ा गांव निवासी दीपक, रामहित तिवारी, राजेश पाल, मंदू, रामलखन, सुरेंद्र, व मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के गोयरा गांव निवासी रामकिशोर पटेल, हल्कू, लखन लाल तिवारी, देवीदीन गुप्ता, नरैनी के रिसौरा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद राजपूत कमासिन गांव निवासी ऑटो चालक कपिल त्रिपाठी, रिसौरा गांव निवासी जागेश्वर गंभीर घायल हो गए। सीएचसी से ऑटो चालक कपिल देव, सहित वृद्ध जागेश्वर प्रसाद, दुर्गा प्रसाद की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शेष सभी घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। उधर, कार में बैठे ड्राइवर समेत पांच लोगों को मामूली चोटें आईं। वह घटनास्थल से भाग गये ।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चुराते थे लोहा, सात लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा तो मिला लाखों का सामान

विधायक प्रकाश द्विवेदी बोले, जन आकांक्षाओं को साकार करने वाला है सरकार का बजट

वर्दीधारियों में घूंसेबाजी और गाली-गलौज: चौराहा बना अखाड़ा, एसपी द्वारा ‘तीन सिपाही’ निलंबित

City News Uttar Pradesh

तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर के विकास के लिए सरकार नें स्वीकृत किये 21 करोड़

बुंदेलखंड में गुम हो चुके “इसुरी के फाग” होली में हो उठते हैं “जीवंत” !

एसपी के सामने बोली युवती : सिपाही ने दुष्कर्म करने के बाद वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, सिपाही हुआ निलंबित …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़