City News Uttar Pradesh
गजब का अंधेर : एक इंच जमीन नहीं फिर भी पा रहे हैं किसान सम्मान निधि
उत्तर प्रदेश

जनपद के किसानों के ‘सम्मान’ में लगा “ब्रेकर” : 95 हजार रह जायेगे “हाथ मलकर”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में किसानों के सम्मान में स्पीड ब्रेकर लग गया है। यह ब्रेकर ई- केवाईसी का है। इसने 95 हजार किसानों की सम्मान निधि में लंगड़ी लगा दी है।


आश्चर्य तो यह है की कई बार मौका देने के बाद भी किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। ऐसे में इनकी निधि रोक दी जाएगी। डीएम के निर्देश पर गांव-गांव मुनादी कराई गई। सूची भी चस्पा हुई। इसके बाद भी किसानों ने केवाईसी नहीं कराई। सितंबर में आने वाली 12वीं किश्त में रोड़ा अटक जाएगा।

जनपद के किसानों के ‘सम्मान’ में लगा "ब्रेकर" : 95 हजार रह जायेगे "हाथ मलकर"
“Breaker” installed in the ‘respect’ of the farmers of the district: 95 thousand will remain “hands off”

ऐसा क्यों है इस रहस्य को समझें। केंद्र सरकार की ओर से खाद-बीज खरीदने में सहूलियत के लिए जिले के 2.28 लाख किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सरकार की ओर से सभी किसानों को ई-केवाईसी कराने को कहा गया है। ई-केवाईसी कराने का सिलसिला करीब एक वर्ष से चल रहा है। लेकिन कभी सर्वर डाउन तो कभी साइट बंद होने के कारण किसान ई-केवाईसी नहीं करा पा रहे हैं।

जनपद के किसानों के ‘सम्मान’ में लगा "ब्रेकर" : 95 हजार रह जायेगे "हाथ मलकर"
“Breaker” installed in the ‘respect’ of the farmers of the district: 95 thousand will remain “hands off”

उप कृषि निदेशक विजय कुमार के मुताबिक जनपद में 1,72,278 किसानों ने अब तक केवाईसी कराई है। जबकि 95761 किसानों की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हो सकी। शासन से निर्देश हैं कि अब बिना ई-केवाईसी सम्मान निधि का पैसा किसानों के खातों में नहीं भेजा जाएगा। इस माह अब सम्मान निधि की 12वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी जानी है। लेकिन बिना केवाईसी 95761 किसानों के खाते में निधि हस्तांतरित नहीं हो पाएगी।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुस्‍ल‍िम युवक द्वारा मह‍िला पर धर्म पर‍िवर्तन का दबाव: पुलिस तक पहुंचा मामला

मोहर्रम की आठवीं पर गूंजी मर्सिया और सोजख्वानी :”न भूले हैं न भूलेंगे हसन और हुसैन की कुर्बानी

Banda : अवैध खनन और ओवरलोडिंग को लेकर डीएम सख्त, मीटिंग कर पट्टेधारकों को किया निर्देशित, ओवरलोडिंग बर्दाश्त नही की जायेगी …

‘नाली नहीं, नर्क है’ : कीचड़ में डूबा बीरा गांव, बच्चे बीमार, श्रद्धालु परेशान

City News Uttar Pradesh Desk

हमीरपुर : शिक्षा विभाग के अनुदेशक के घर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा पहुंची बांदा, शिवपाल बोले, सरकार बनी तो हर परिवार से एक बेटा व बेटी को देंगे नौकरी …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़